अजब गजब

भालू की गुफा से एक महीने बाद भी जिंदा मिला ये शख्स, ‘ममी’ जैसा दिखने लगा था शरीर

Bear’s Cave: भालू, व्यक्ति पर हमला करके उसे गुफा में ले गया
एक महीने तक गुुफा में जिंदा रहा शख्स
शिकारियों के कुत्तों ने की जिंदा शख्स की खोज

Jun 28, 2019 / 05:35 pm

Deepika Sharma

भालू की गुफा से एक महीने बाद भी जिंदा मिला ये शख्स, ‘ममी’ जैसा दिखने लगा था शरीर

नई दिल्ली। एक शख्स पर भालू bear ने हमला कर दिया और खींचकर उसे अपनी गुफा cave में ले गया। करीब एक महीने बाद भी वो शख्स जिंदा alive मिला। हालांकि उसका पूरा शरीर ‘ममी’ की तरह दिख रहा था। यह चौंकाने वाली घटना रूस के टूवा रीजन की है।
 

 

रिपोर्ट के अनुसार- इस शख्स का नाम अलक्जेंडर है। भालू के हमले से वो बुरी तरह घायल हो गया था और मौत के करीब था। किंतु गुफा में वे एक महीने तक जिंदा रहा। रिपोर्ट के अनुसार- रूस के शिकारियों के कुत्तों ने उस शख्स को खोज निकाला।
bear
गुुफा से बाहर निकालने के बाद घायल अलेक्जेंडर को अस्पताल hospital ले जाया गया और उसका इलाज किया गया। इलाज के दौरान पता चला कि उसकी रीढ की हड्डी टूट चुकी है।

डॉक्टरों के अनुसार- भालू ने बहुत बुरी तरह से अलेक्जेंडर को दबोचा होगा और फिर उसे अपनी गुफा में फेंक दिया। जहां वो एक महीने तक पड़ा रहा।
 

bear
रिपोर्ट के अनुसार- जब रूसी शिकारियों के एक समूह ने अपने कुत्तों की भौंकने की आवाज सुनी तो वहां जाकर देखा। कुत्ते भालू की गुफा की ओर देखकर भौंक रहे थे। उन्हें पहले तो जाने से डर लगा लेकिन बाद में उन्होंने अलेक्जेंडर की “ममी” को वहां पाया। बाद में उन्हें एहसास हुआ कि वह जीवित है।

Hindi News / Ajab Gajab / भालू की गुफा से एक महीने बाद भी जिंदा मिला ये शख्स, ‘ममी’ जैसा दिखने लगा था शरीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.