
समंदर के बीच इस टापू पर दिया जाता है इस जुर्म को अंजाम, औरतों से भरी इस जगह पर खिंचे चले आते हैं लोग
नई दिल्ली। रोजमर्रा की भाग दौड़ और व्यस्तताओं से परेशान होकर हर इंसान सुकून के कुछ पल बिताने की चाह रखता है। इसी वजह से लोग छुट्टियां बिताने का प्लॉन बनाते हैं। इंसान अपनी क्षमता के अनुसार पसंदीदा जगहों पर जाकर परिवार या दोस्तों संग शान्ति से रहता है और अपने स्ट्रेस को दूर करने का प्रयास करता है।
आर्थिक रूप से सम्पन्न लोग दूर देश-विदेश में हिल स्टेशनों या टापूओं में जाकर रिलैक्स करते हैं। इन टापूओं का ख्याल आते ही हमारे सामने कई खूबसूरत दृश्य उभरकर सामने आ जाते हैं, लेकिन आज हम आपको जिस टापू के बारे में बताने जा रहे हैं वह इन सबसे परे है।
युगांडा और केन्या की सीमा पर साउथ अफ्रीका की विक्टोरिया झील के पास बसा पथरीला 'मिगिनगो द्वीप'का संबंध हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता से बिल्कुल भी नहीं है। बावजूद इसके यह द्वीप लोगों के बीच काफी फेमस है। आधे एकड़ में फैले इस द्वीप में गिने चुने पेड़ और कुछ जर्जर मकानें हैं।
लगभग 600 लोगों की आबादी वाले मिगिनगो द्वीप की सबसे खास बात यह है कि इतनी छोटी जगह होने के बावजूद यहां पांच बार, एक ब्यूटी सैलून, एक फार्मेसी और कई होटल मौजूद हैं। बता दें, 2,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली यहां की जनसंख्या टूटी-फूटी और छोटी झोपड़ियों में रहती है। यहां घरों को ढ़कने के लिए लकड़ियों और लोहे की चद्दरों का इस्तेमाल किया गया है।
आश्चर्य की बात तो यह है कि यहां वेश्यालय भी है। यहां मूलतः मछुवारा समुदाय के लोग रहते हैं। इसके साथ ही यहां के लोग खेती भी करते हैं। दिन भर के इन कामों से जब शाम को उन्हें फुर्सत मिलती है तो वे बार में जाकर जमकर शराब पीते हैं।
जैसा कि हम पहले ही बता चुके हैं कि इस द्वीप में वेश्यालय भी मौजुद है जिसके चलते यहां दूर-दराज से पर्यटक आते रहते हैं। यहां जो भी आता है वह हैरान रह जाता है। यहां की छोटी, संकरी गलियारों,लोगों का रहन-सहन इत्यादि को देखकर सभी आश्चर्य में पड़ जाते हैं।
यानि कि सरल शब्दों में मिगिनगो द्वीप बाकी के टापुओं की अपेक्षा बिल्कुल अलग है। यह अन्य द्वीपों की तरह खूबसूरत भी नहीं है, लेकिन इसकी एक अलग पहचान है जिसके चलते यह प्रसिद्ध है और दूर-दराज से लोग इसकी एक झलक पाने को यहां आते रहते हैं।
Published on:
26 Oct 2018 11:31 am
बड़ी खबरें
View Allअजब गजब
ट्रेंडिंग
