bell-icon-header
अजब गजब

मोटे होने के लिए यहां खून पी रहे लोग, सबसे ज्यादा मोटा इंसान माना जाता है हीरो

Bodi Tribe : इथियोपिया में रहने वाली बोदी जनजाति के लोग एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करते हैं। जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस जनजाति में सबसे मोटे शख्स को ही हीरो माना जाता है।

Jul 31, 2023 / 12:56 pm

Jyoti Singh

धरती पर तरह-तरह की जनजातियां रहती हैं। उनके अजीबोगरीब रिवाज होते हैं जिनके बारे में सुनकर अक्सर लोग हैरान हो जाते हैं। इन लोगों का खानपान से लेकर रहन-सहन बिल्कुल अलग होता है। यह आज भी हजार साल पुरानी परंपराओं का पालन करते हैं। ये जनजातियां जहां रहती हैं, वहां इनका पूरा अधिकार होता है। यहां तक की सरकार भी इनके अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं करती। आज हम आपको एक ऐसी जनजाति के बारे में बताएंगे जिसकी अनोखी परंपरा को सुन आप हैरान रहे जाएंगे।

 

दुनिया में पाई जाने वाली कई तरह की जनजातियों में इथियोपिया में रहने वाली बोदी जनजाति है। इस जनजाति के लोग एक अजीबोगरीब परंपरा का पालन करते हैं। जिसके बारे में जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। जाहिर है कि इस दुनिया में हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। इसके लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। जिम जाते हैं स्लिम रहने के लिए। लेकिन इथियोपिया की बोदी जनजाति में सबसे मोटे शख्स को हीरो माना जाता है।

दरअसल, बोदी जनजाति में एक प्रतियोगिता होती है जो करीब छह महीने तक चलती है। इस प्रतियोगिता में सबसे मोटे शख्स को विजेता माना जाता है। इस खिताब को पाने के लिए बोदी जनजाति के लोग छह महीने तक गाय का दूध और खून पीते हैं। जो भी इस प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम करता है वह हीरो माना जाता है। ये लोग अपना जीवन यापन करने के लिए पशुपालन करते हैं।

यह भी पढ़े – ये है दुनिया का सबसे महंगा सांप, एक बिक जाए तो खरीद लेंगे लग्जरी कार

 

आपको बता दें कि बोदी जनजाति के पुरुष नग्न रहते हैं और कमर के चारों तरफ कपास की पट्टी बांधकर रखते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रतियोगिता में सिर्फ अविवाहित लड़के हिस्सा लेते हैं। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले लोगों को अलग कमरे में रखा जाता है। इन लोगों को जमकर खाने-पीने का सामान मिलता है, जिससे वह मोटा हो सकें। यह लोग छह महीने गाय के दूध में गाय का खून मिलाकर पीते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोदी जनजाति में गाय को बेहद पवित्र माना जाता है। इसकी वजह से गाय की हत्या नहीं की जा सकती है। गाय की नस को काटकर खून निकाला जाता है और फिर मिट्टी से उसे बंद किया जाता है। यह खास ख्याल रखा जाता है कि गाय की जान को खतरा न हो। खून और दूध के मिश्रण को जमने से पहले पीना होता है। प्रतियोगिता के दिन झोपड़ी से बाहर आने से पहले पुरुष शरीर को मिट्टी और राख से ढक लेते हैं।

प्रतियोगिता की तैयारी के दौरान छह महीने में कभी-कभी लोग इतने मोटे हो जाते हैं कि उनके लिए चलना भी मुश्किल होता है। सबसे मोटे व्यक्ति के चुनाव के बाद एक पवित्र पत्थर से पशु की बलि दी जाती है और फिर यह प्रतियोगिता समाप्त हो जाती है। इसके बाद पुरुष सामान्य जीवन जीने लगते हैं।

यह भी पढ़े – ये है दुनिया का सबसे लंबा पेड़, इसकी खासियत जान आप भी हो जाएंगे हैरान

Hindi News / Ajab Gajab / मोटे होने के लिए यहां खून पी रहे लोग, सबसे ज्यादा मोटा इंसान माना जाता है हीरो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.