scriptइन देशों के अजब-गजब कानून जान चकरा जाएंगे आप, तोड़ने पर सीधा होगी जेल! | Patrika News
अजब गजब

इन देशों के अजब-गजब कानून जान चकरा जाएंगे आप, तोड़ने पर सीधा होगी जेल!

Strange Laws In Countries : दुनिया में हर देश के अपने नियम कानून होते हैं। जिनका पालन वहां के लोगों को करना पड़ता है। बेशक आपने भी कई ऐसे नियमों के बारे में सुना होगा। जिनमें कुछ नियम बेहद सख्त तो कुछ बहुत आसान हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई ऐसा देश भी होगा जहां होर्डिंग लगाने पर मनाही हो। या फिर कोई ऐसा देश जहां च्युइंग गम खाने पर प्रतिबंध लगा हो। या फिर ऐसा देश जहां कोई भी बिना अंडर पैंट के बाहर नहीं जा सकता है। सुनकर ये कानून थोड़े मजाकिया लग रहे होंगे। लेकिन ये वास्तविकता में हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों से रूबरू कराएंगे।

Jul 06, 2023 / 10:46 am

Jyoti Singh

aaa.png
1/9

Strange Laws In Countries : दुनिया में हर देश के अपने नियम कानून होते हैं। जिनका पालन वहां के लोगों को करना पड़ता है। बेशक आपने भी कई ऐसे नियमों के बारे में सुना होगा। जिनमें कुछ नियम बेहद सख्त तो कुछ बहुत आसान हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि कोई ऐसा देश भी होगा जहां होर्डिंग लगाने पर मनाही हो। या फिर कोई ऐसा देश जहां च्युइंग गम खाने पर प्रतिबंध लगा हो। या फिर ऐसा देश जहां कोई भी बिना अंडर पैंट के बाहर नहीं जा सकता है। सुनकर ये कानून थोड़े मजाकिया लग रहे होंगे। लेकिन ये वास्तविकता में हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही देशों से रूबरू कराएंगे।

singapore.png
2/9

च्युइंग गम पर बैन : सबसे पहले बात करते हैं सिंगापुर की। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस देश में च्युइंग गम खाने पर सख्त बैन लग हुआ है। अगर आपको इस देश में रहना है तो च्युइंग गम से मोह माया दूर रखनी होगी। ऐसा कानून इसलिए बनाया गया है क्योकि लोग च्युइंग गम खाकर इसे यहां-वहां फेक देते है। हालांकि 2004 में, बैन में कुछ संशोधन किए गए और तब से डॉक्टर या फार्मासिस्ट से आप डेंटल, थेरोपेटिक और निकोटिन च्युइंग गम खरीद सकते हैं।

san_francisco.png
3/9

कबूतरों को खिलाना : सैन फ्रांसिस्को की सड़कों पर कबूतरों को खाना खिलाना गैरकानूनी है। दरअसल, यहां पक्षियों को बीमारी फैलाने और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है। अगर यहां कोई कबूतर को खाना खिलाते पाया जाता है तो उसे भारी जुर्माना देना पड़ता है। इसके साथ ही यहां के वासियों को कबूतर को खाना खिलाने वाले की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

japan.png
4/9

विक्स का यूज : आपको जानकर हैरानी होगी कि जापान में विक्स का इस्तेमाल करने पर सख्त मनाही है। एलर्जी या साइनस की दवाएं जिनमें स्यूडोएफ़ेड्रिन और कोडीन मौजूद है, उनका इस्तेमाल करना देश में बैन है और उन्हें देश में नहीं लाया जाना चाहिए।

america.png
5/9

होर्डिंग लगाने पर मनाही : इन अजीबो गरीब कानून वाले देशों की इस लिस्ट में अमरीका का नाम भी शामिल है। यहां चार अमेरिकी राज्यों अलास्का, वरमोंट, मेन और हवाई में होर्डिंग लगाने पर बैन लगा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि वह अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना चाहते हैं। यहां की सरकार का मानना है कि होर्डिंग न लगाने से पर्यटक उनके राज्य में आने के लिए आकर्षित होंगे।

germany.png
6/9

गाड़ी रास्ते पर छोड़ना : जर्मनी के शहर में हाईवे पर यात्रा के दौरान तेल खत्म होने पर अगर आप गाड़ी रास्ते पर छोड़ देते है तो आपको जेल हो जाएगी। इसकी वजह बताया जा रहा है कि वहां के हाईवे काफी तेज है। बराबर गाड़ियों का आवागमन रहता है। ऐसे में रास्ते पर खड़ी गाड़ी अवरोध प्रकट कर सकती है।

greece.png
7/9

ऊंची एड़ी के जूते : ग्रीस में कुछ ऐतिहासिक स्थलों पर ऊंची एड़ी के जूते पहनना प्रतिबंधित है। 2009 में, ग्रीक प्रागैतिहासिक और शास्त्रीय पुरावशेषों के डिरेक्टर ने कहा था कि महिला पर्यटकों को ऐसे जूते पहनने चाहिए जो स्मारकों को नुकसान न पहुंचाएं। इन स्मारकों पर ऊंची एड़ी के जूते छेद कर सकते हैं क्योंकि हील्स पर पूरे शरीर का दबाव पड़ता है।

denmark.png
8/9

चेहरे को ढकना : डेनमार्क में पब्लिक में चेहरे को पूरी तरह से ढकना अवैध है। दरअसल, 2018 में डेनमार्क की संसद ने ऐसे कानून को भी मंजूरी दे रखी है कि पब्लिक में ऐसे चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनना अवैध है। उसका कहना है कि इस बैन से सार्वजनिक सुरक्षा और एकीकरण को बढ़ावा मिलेगा।

russia.png
9/9

गंदी कार : अक्सर देखा जाता है कि लोग अपनी व्हीकल का गंदी होने के बाद भी उपयोग करते रहते है। लेकिन रूस में ऐसा नहीं चल सकता। इस देश में अगर आप गंदी कार चलाते हैं तो आपको जेल तक हो सकती है। वहां की पुलिस को आपकी कार का नंबर साफ़-साफ दिखना चाहिए।

Hindi News / Photo Gallery / Ajab Gajab / इन देशों के अजब-गजब कानून जान चकरा जाएंगे आप, तोड़ने पर सीधा होगी जेल!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.