24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मुंबई में दो लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों को UP-STF ने वाराणसी से किया गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने मिलकर दो शातिर अपराधियों को गुरुवार को वाराणसी के सारनाथ इलाके से धर दबोचा। दोनों पर मुंबई के तुलिंज थाना क्षेत्र के मोरेगांव में नाला सुपारा, ईस्ट मोरेगॉंव मुम्बई निवासी बलराम गुप्ता और राजकुमार गुप्ता पर जान लेवा हमला किया था। पुलिस को इन दोनों हमलावरों की करीब डेढ साल से तलाश थी।

2 min read
Google source verification
मुंबई में दो लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों को UP-STF ने वाराणसी से किया गिरफ्तार

मुंबई में दो लोगों पर जानलेवा हमला करने वाले दो बदमाशों को UP-STF ने वाराणसी से किया गिरफ्तार

वाराणसी. मुंबई के तुलिंज पुलिस स्टेशन मीरा भाइंदर वसई विरार में दो व्यक्तियों पर हुए जानलेवा हमले के दो हमलावरों को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (UP-STF) और मुंबई क्राइम ब्रांच टीम ने गुरुवार की सुबह सारनाथ ओवरब्रिज से गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस को इन दोनों बदमाशों की करीब डेढ़ साल से तलाश थी। गिरफ्तार बदमाशों में से एक राजकुमार उर्फ लाला कुशवाहा मध्य प्रदेश के रीवा जिले के हनुमान चौक का मूल निवासी है और फिलहाल नाला सुपारा, मुम्बई (महाराष्ट्र) में रह रहा था। वहीं दूसरा हमलावर धीरज यादव निवासी यूपी के जौनपुर जिले के पिसारी थाना क्षेत्र के गौरा बादशाहपुर का निवासी है।

14 फरवरी 2021 की रात हुआ था हमला

एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह के अनुसार 14 फरवरी 2021 को रात 9 बजे के करीब तुलिंज थाना क्षेत्र के मोरेगांव में नाला सुपारा, ईस्ट मोरेगॉंव मुम्बई निवासी बलराम गुप्ता और राजकुमार गुप्ता पर जान लेवा हमला किया था। इन हमलावरों ने न केवल फायरिंग की बल्कि धारदार हथियार से भी हमला किया। इस घटना में बलराम व राजकुमार दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर थाना तुलिंज में हमलावरों के विरुद्ध हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ।

सारनाथ आरओबी के पास से किया गया गिरफ्तार

इस घटना के संबंध में संदिग्ध और संलिप्त शूटरों का संबंध यूपी से होने पर मीरा भाइंदर वसई विरार क्राइम ब्रांच की मदद मांगी गई थी। निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया की विश्वस्त सूत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर राजकुमार उर्फ लाला कुशवाहा व धीरज यादव को सारनाथ ओवरब्रिज के पास से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

मिली थी तीन लाख रुपये की सुपारी

पुलिस विवेचना और पूछतांछ में पता चला कि 2016 में बबुआ उर्फ चंद्रशेखर गुप्ता, जो मुम्बई में स्थानीय स्तर पर वसूली आदि करता था के भाई की मुम्बई में हत्या हो गई थी। चंद्रशेखर को लगा कि इसके भाई की हत्या बलराम गुप्ता ने कराई है। ऐसे में बबुआ उर्फ चंद्रशेखर ने बलराम गुप्ता से अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए राजकुमार उर्फ लाला कुशवाहा को 03 लाख रूपये दिए जिस पर राजकुमार उर्फ लाला कुशवाहा ने अपने साथियों के साथ मिलकर 14 फरवरी 2021 को सरेराह बलराम गुप्ता और उनके साथ रहे राजकुमार गुप्ता पर फायरिंग की। साथ ही नारियल काटने वाले धारदार हथियार (दतिया) से भी हमला किया। फिर जब हमलावरों को ये विश्वास हो गया कि दोनों को मर चुके हैं तो वो मौके से भाग निकले। घटना में शामिल राजकुमार उर्फ लाला कुशवाहा व धीरज यादव घटना के बाद में वाराणसी के आस-पास छिप कर रह रहे थे। वो गुरुवार को किसी से मिलने के लिए वाराणसी आए थे तभी इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।