राष्ट्रीय स्तर के नेता होंगे शामिल राजेश तिवारी ने कहा कि प्रियंका गांधी की रैली में कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। इससे पहले सात अक्टूबर से कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा शुरू कर रही है। जो पूरे प्रदेश का भ्रमण करेगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता इस बार प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ज़मीन स्तर और बूथ लेवल तक संगठन का निर्माण कर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। अभी तक 8134 न्याय पंचायतों में 58 हजार ग्राम सभाओं में अपना संगठन बनाया है। प्रदेश के सभी सवा लाख पोलिंग बूथ पर भी संगठन तैयार किया है। उन्हें ट्रेनिंग दी जा रही कि चुनाव के दौरान कैसे पार्टी के पक्ष में जनाधार बनाना है।