
Haj Yatra 2023
Haj Yatra 2023 : हज की मुकद्दस यात्रा पर वाराणसी से जाने वाले जायरीनों को इस साल 3 लाख से अधिक रुपए खर्च करने होंगे। इस बात की घोषणा हज कमेटी ऑफ इण्डिया ने हज -2023 के कुल खर्च की घोषणा के दौरान बताई है। बता दें कि हज-2022 में वाराणसी में अस्थायी हज हाउस सर्कार ने कैंसिल किया था और यहां से उड़ाने भी नहीं थीं।
देने होंगे इतने रुपए
वाराणसी से जाने वाले हज यात्रियों को इस वर्ष 3 लाख 51 हजार 800 रुपए खर्च करने होंगे। इसमें दो किस्त जमा कर चुके हज जायरीनों को अंतिम किस्त हज कमेटी ऑफ इण्डिया के खाते में 15 मई तक जमा करानी होगी।
शिया हज यात्रियों को देने होंगे 24 हजार रुपए अधिक
इस बार से हज यात्रा पर जाने वाले शिया जायरीनों को 24904 रुपए अलग से देने होंगे। वाराणसी एयरपोर्ट से जाने पर उन्हें कुल 3 लाख 76 हजार 704 रुपए देने होंगे। इस बात की जानकारी सभी जाने वाले जायरीनों को दे दी गई है।
16 हजार का होगा कुर्बानी का कूपन
हज कमेटीऑफ इण्डिया के अनुसार इस वर्ष हज यात्रियों को 16344 रुपए का कूपन उन यात्रियों को लेना होगा जो हज कमेटी की ओर से कुर्बानी करवाना चाहते हैं। हज यात्रा के खर्च में यह पैसा शामिल नहीं है। बता दें की ज़्यदातर लोग खुद से ही कुर्बानी करवाते हैं।
इस बार नहीं मिलेंगे खर्च के 21 सौ रियाल
हर वर्ष हज जायरीनों को हज कमेटी की तरफ से खर्च करने के लिए 21 सौ सऊदी रियाल मिलते थे। इस वर्ष हज खर्च में ये रियाल शामिल नहीं हैं। हज जायरीनों को वहां रियाल की व्यवस्था स्वयं से करनी होगी।
Published on:
08 May 2023 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
