वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Home: 6 चीजें जो घर में दरिद्रता लाती हैं दिवाली से पहले इन्हे जरूर हटाएं

Vastu Tips for Home: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व  1नवंबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी।

जयपुरOct 16, 2024 / 04:09 pm

Diksha Sharma

Vastu Tips for Home

Vastu Tips for Home: पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि पर दीपावली का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 1नवंबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और कुबेर महाराज की पूजा की जाती है, जिससे धन वृद्धि और घर में खुशियों का वास होता है। दिवाली का त्योहार न सिर्फ देश में बल्कि दुनिया के कई हिस्सों में भी मनाया जाता है। ये पर्व पांच दिनों तक चलता है, जिसकी शुरुआत धनतेरस के पर्व से होती है।
कहा जाता है कि दिवाली के दिन माता लक्ष्मी एक-एक घर में भ्रमण करती है। ऐसे मे घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों के अनुसार जिस घर में सफाई होती है, वही लक्ष्मी जी का वास होता है। दिवाली दीपों की रोशनी का भी पर्व है। दीवाली के समय टूटी चीजों को घर से निकाल दिया जाता है। 
ये भी पढ़ेंः Ahoi Ashtami 2024: जानिए कब है अहोई अष्टमी, जान लें पूजा विधि और शुभ संयोग

1. पुरानी और टूटी-फूटी वस्तुएं (Vastu Tips for Home)

टूटी हुई चीजें, जैसे कि बर्तन, फर्नीचर या सजावटी सामान, नकारात्मक ऊर्जा का निर्माण करती हैं। इन्हें घर में हरगिज़ नहीं रखना चाहिए।

2. बिना उपयोग की वस्तुएं (Vastu Tips for Home)

दिवाली पर बिना उपयोग की वस्तुएं जो काम में नही आ रही हो, उनकों नही रखना चहिए। जैसे पुराने कपड़े, किताबें या उपकरण, उन्हें दान करें या फेंक दें। ये वस्तुएं घर में साफ़-सफाई की कमी का संकेत देती हैं।

3. अशुभ तस्वीरें या चित्र (Vastu Tips for Home)

नकारात्मकता को दर्शाने वाले चित्र या तस्वीरें, जैसे युद्ध, संघर्ष या उदासी, घर में नहीं होनी चाहिए। इन्हें हटाकर सकारात्मक और प्रेरणादायक चित्रों से बदल देना चहिए।

4. बीमार या मृत पौधे (Vastu Tips for Home)

सूखे या मुरझाए पौधे घर में नकारात्मकता लाते है। इन्हें तुरंत बाहर निकालें और नये, हरे पौधों से बदलें, जो जीवन और समृद्धि का प्रतीक हो। 
ये भी पढ़ेंः–  शरद पूर्णिमा व्रत कथा से सीखें कैसे करें विपरीत परिस्थितियों का सामना, एक न एक दिन पलटेगी किस्मत

5. उधार लिए गए या खराब रिश्ते की यादें (Vastu Tips for Home)

ऐसे सामान, जो आपको बुरे अनुभव या रिश्तों की याद दिलाते हैं, उन्हें हटा दें। आप चाहे तो उन्हें दान कर सकते हैं, ताकि उनकी नकारात्मकता समाप्त हो सके। इन चीजों को हटाने से न केवल आपके घर की दिखावट भी बढ़ेगी, बल्कि यह जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि भी लाएगी।

6. खंडित मूर्तियां (Vastu Tips for Home)

वास्तु के अनुसार घर में देवी-देवता की खंडित मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसे दुर्भाग्य का कारण माना जाता है। इसलिए दिवाली आने से पहले खंडित मूर्तियों को पवित्र स्थान में ले जाकर दबा दें। नही तो घर में नकारात्मकता आ सकती है। 
 

Hindi News / Astrology and Spirituality / Vaastu Tips / Vastu Tips for Home: 6 चीजें जो घर में दरिद्रता लाती हैं दिवाली से पहले इन्हे जरूर हटाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.