scriptLove jihad : पहले कलमा पढ़ो, फिर करेंगे शादी…नाम छुपाकर किया दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म | First read Kalma, then we will marry… made friendship by hiding name, kept raping by giving false promise of marriage | Patrika News
गाज़ियाबाद

Love jihad : पहले कलमा पढ़ो, फिर करेंगे शादी…नाम छुपाकर किया दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां एक मुस्लिम युवक एक तलाकशुदा महिला से नाम बदलकर दोस्ती किया। धीरे धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी और युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।

गाज़ियाबादJun 24, 2024 / 09:02 pm

anoop shukla

जिले के मोदीनगर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने उनसे धर्म छिपाकर दोस्ती की। अब शादी से पहले आरोपी महिला पर मतांतरण का दबाव बना रहा है।
आरोप है कि मना करने पर महिला को बुरी तरह पीटा और हत्या की धमकी भी दी। मामले में पीड़िता सोमवार को हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों संग डीसीपी ग्रामीण कार्यालय पहुंची और शिकायत की। मामले में डीसीपी ग्रामीण के आदेश पर केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
एक कॉलोनी की रहने वाली महिला का कुछ साल पहले तलाक हो गया था। इस बीच उसकी दोस्ती युवक से हुई। युवक ने उस समय खुद को हिंदू बताया और असली नाम छिपाया था। कुछ समय बाद दोनों में दोस्ती हो गई।
युवक उन्हें कुछ महीने पहले होटल में लेकर गया और दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो युवक ने शादी का भरोसा दिया। कहा उसने अपने घर बात कर ली है, वह उसी से शादी करेगा। इसके बाद कई बार आरोपी ने उनसे शारीरिक संबंध बनाए।
अब कुछ दिन पहले महिला को पता चला कि युवक का रिश्ता कहीं और तय हो गया। इसका महिला ने विरोध किया तो युवक ने शादी से मना कर दिया। कहा वह मुस्लिम धर्म से है। इसलिए पहले मस्जिद में कलमा पढ़ना होगा। इसके बाद ही शादी करेगा।
आरोप है कि महिला ने मना किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की। जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। अब महिला को पता चला कि आरोपी का नाम शाहआलम है। उन्होंने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।हिंदू जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख नीरज शर्मा से मिली। उनके साथ डीसीपी ग्रामीण से गुहार लगाई। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindi News/ Ghaziabad / Love jihad : पहले कलमा पढ़ो, फिर करेंगे शादी…नाम छुपाकर किया दोस्ती, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म

ट्रेंडिंग वीडियो