bell-icon-header
यूपी न्यूज

तस्वीरें: मैनपुरी पहुंचीं डिंपल यादव का हाथ पकड़कर रो पड़ी महिला, सपा सांसद भी हो गईं भावुक

UP Nikay Chunav: डिंपल यादल मैनपुरी में लोगों से मिल रही हैं। वो निकाय चुनाव का प्रचार भी कर रही हैं।

Apr 29, 2023 / 12:48 pm

Rizwan Pundeer

1/5


डिंपल ने मैनपुरी के कुरावली में 20 मार्च को सड़क दुर्घटना में हताहत हुए मजदूरों के घर शोक संवेदना जताने भी पहुंचीं। डिंपल को देखकर परिवार की महिला उनका हाथ पकड़ रो पड़ी। इस पर डिंपल भी महिला को सांत्वना देते हुए भावुक हो गईं और जमीन पर बैठ गईं।

2/5


नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रचार में भी सांसद डिंपल यादव उतर गई हैं। डिंपल यादव अपने संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में लोगों से मिल रही हैं। चुनाव प्रचार के साथ-साथ लोगों की डिंपल समस्याएं भी सुन रही हैं। सपा ने ट्विटर पर मैनपुरी में लोगों से मिलतीं डिंपल की तस्वीरें शेयर की हैं।

3/5


डिंपल ने मैनपुरी में सपा कार्यालय पर भी समय दिया। उन्होंने कार्यालय में बैठकर लोगों की समस्याएं सुनी। कई लोग जो पर्चे पर लिखकर अपनी समस्या लाए थे, उनको उन्होंने अपने पास रख लिया।

4/5


सांसद डिंपल यादव ने शुक्रवार को मैनपुरी नगर पालिका से सपा प्रत्याशी सुमन वर्मा के लिए प्रचार किया। मैनपुरी के बाद डिंपल ने कुरावली पहुंचकर अमृता गुप्ता के समर्थन में वोट मांगे। नगर पंचायत भोगांव में चेयरमैन पद की निर्दलीय प्रत्याशी नसरीन बानो को जिताने की अपील डिंपल यादव ने की है।

5/5


मैनपुरी के गिहार कॉलोनी के रहने वाले भूरे की जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला भी अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने उठाया। डिंपल यादव ने कहा कि 2 दिन पहले ही उसको गिरफ्तार किया गया था। उसके साथ क्या हुआ, इसकी जांच होनी चाहिए।

Hindi News / Photo Gallery / UP News / तस्वीरें: मैनपुरी पहुंचीं डिंपल यादव का हाथ पकड़कर रो पड़ी महिला, सपा सांसद भी हो गईं भावुक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.