यूपी न्यूज

UP Exit Poll: यूपी- उत्तराखंड में कौन- सा दल मारेगा बाजी, NDA और INDIA के बीच कड़ी टक्कर

UP Exit Poll: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले मैट्रिज एग्जिट पोल सामने आया है। इसके मुताबिक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही है? आइए जानते हैं…

लखनऊJun 02, 2024 / 07:29 pm

Anand Shukla

UP Exit Poll: लोकसभा का चुनाव सात चरणों में संपन्न हो गया। 19 अप्रैल को पहले चरण और एक जून को सातवें यानी आखिरी चरण की वोटिंग हुई। अब चुनाव के नतीजे मंगलवार (4 जून) को घोषित किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले मैट्रिज एग्जिट पोल सामने आया है, जिसके मताबिक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही है? जनता का मिजाज कैसा है? इन सवालों के जवाब एग्जिट पोल के जरिए जानने की कोशिश की गई है।
सबसे पहले उत्तर प्रदेश की बात करते हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक राज्य की 80 सीटों में से एनडीए गठबंधन के खाते में 69 से 74 सीटें आ सकती है। वहीं, इंडी गठबंधन को 6 से 11 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एग्जिट पोल में बसपा सुप्रीमो मायावती की पार्टी को बड़ा झटका लगने के आसार हैं। यूपी में बहुजन समाज पार्टी के खाते में एक भी सीट नहीं आने की संभावना हैं। वहीं अन्य को 0 सीट मिलती दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें

उत्तराखंड में कांग्रेस को तगड़ा झटका, लगभग सभी एग्जिट पोल में बीजेपी की पांचों सीट पर जीत

यूपी में 75 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है भाजपा

यूपी में भारतीय जनता पार्टी 75 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। जबकि, पांच सीटें भाजपा ने अपने सहयोगियों को दी है। इसमें अपना दल (एस) 2, राष्ट्रीय लोकदल 2 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ी है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने 62, कांग्रेस ने 17 और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने एक सीट पर चुनाव लड़ा है।

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली थी 1 सीट

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खाते 62 सीटें आई थी। अपना दल (सोनेलाल) को 2, मायावती की बीएसपी को 10, समाजवादी पार्टी को 5 सीटें मिली थी। देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को महज 1 सीट पर जीत हासिल हुई थी।

उत्तराखंड में 1 सीट जीत सकती है कांग्रेस

देवभूमि उत्तराखंड की बात करें तो यहां पांच लोकसभा सीटें हैं- टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल, अल्मोड़ा, नैनीताल- उधमसिंह नगर और हरिद्वार। मैट्रिज एग्जिट पोल के मुताबिक, उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों में से एनडीए को 4 से 5 सीटें आ सकती है। वहीं, इंडी गठबंधन के खाते में 0 से एक सीट आने की संभावना हैं। अन्य को एक भी सीट आते नहीं दिख रहा है।
2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप करते हुए उत्तराखंड की सभी पांच सीटों पर जीत हासिल की थी।

यह भी पढ़ें

यूपी में फिर चला मोदी- योगी का जादू, लगभग सभी एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त, इंडिया गठबंधन काफी पीछे

Hindi News / UP News / UP Exit Poll: यूपी- उत्तराखंड में कौन- सा दल मारेगा बाजी, NDA और INDIA के बीच कड़ी टक्कर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.