scriptभाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया हुए रिहा, मिली थी आजीवन कारावास की सजा | Udaybhan karwariya released : Former BJP MLA Udaybhan Karwariya released, had he received life imprisonment | Patrika News
यूपी न्यूज

भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया हुए रिहा, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

Udaybhan karwariya released: भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया को बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7:30 बजे जेल से रिहा कर दिया गया। जवाहर पंडित हत्याकांड में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे करवरिया को राज्यपाल ने समय पूर्व रिहा करने का आदेश जारी किया था।

प्रयागराजJul 25, 2024 / 08:50 am

Krishna Rai

Udaybhan karwariya released: भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया को बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7:30 बजे जेल से रिहा कर दिया गया। जवाहर पंडित हत्याकांड में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे करवरिया को राज्यपाल ने समय पूर्व रिहा करने का आदेश जारी किया था।
भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया को बृहस्पतिवार को सुबह करीब 7:30 बजे जेल से रिहा कर दिया गया। जवाहर पंडित हत्याकांड में जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे करवरिया को राज्यपाल ने समय पूर्व रिहा करने का आदेश जारी किया था। राज्यपाल ने यह आदेश जिला प्रशासन की उस संस्तुति पर जारी किया था जिसमें जेल में करवरिया का आचरण अच्छा बताया गया था। इसके आधार पर उन्हें राहत देते हुए समय पूर्व रिहाई का आदेश दिया गया। बतादें कि जवाहर पंडित हत्याकांड में उदयभान करवरिया समेत उनके भाई कपिल मुनि करवरिया और सूरजभान करवरिया भी आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। बृहस्पतिवार को सुबह जेल के गेट पर उनके परिजन रिहाई के लिए पहुंच गए थे। कागजी कार्रवाई पूरा होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया। उदयभान करवरिया की रिहाई से उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह है।

Hindi News/ UP News / भाजपा के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया हुए रिहा, मिली थी आजीवन कारावास की सजा

ट्रेंडिंग वीडियो