यूपी न्यूज

झांसी में अचानक बारिश: गर्मी से तपता शहर हुआ ठंडा, लोगों ने ली राहत की सांस

भीषण गर्मी से तप रहे झांसी में आज सुबह 3.30 बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। मंगलवार को झांसी में प्रदेश में सबसे गर्म रात रिकॉर्ड की गई थी, जब न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस था।

झांसीJun 06, 2024 / 06:58 am

Ramnaresh Yadav

झांसी में बृहस्पतिवार को मौसम बदला, अचानक सुबह 3.30 से बारिश शुरू

झांसी में बृहस्पतिवार तड़के सुबह 3.30 बजे से अचानक बारिश शुरू हो गई। यह बारिश रुक-रुक कर हो रही है। इससे पहले, मंगलवार को झांसी में न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो कि पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रात थी।

मंगलवार को रहा था सबसे गर्म

बुधवार को झांसी का अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसके कारण यह प्रदेश का दूसरा सबसे गर्म शहर बन गया। वहीं, 46 डिग्री सेल्सियस के साथ आगरा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

25 मई से 2 जून तक तपता रहा था झांसी

गौरतलब है कि 25 मई से 2 जून तक नौतपा के दौरान झांसी में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लगातार चल रही भीषण लू से लोग बीमार होने लगे थे और कई लोगों की मौत भी हो गई थी।

आगामी सप्ताह में मिल सकती है राहत

नौतपा खत्म होने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी थी। मंगलवार रात को न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, बुधवार को लोगों को दिन में धूप और गर्मी का सामना करना पड़ा था। अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक आदित्य सिंह का कहना है कि मौसम में बदलाव आएगा और आगामी सप्ताह में गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

संबंधित विषय:

Hindi News / UP News / झांसी में अचानक बारिश: गर्मी से तपता शहर हुआ ठंडा, लोगों ने ली राहत की सांस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.