scriptRam Mandir: सावन मौसम में क्या खा रहे रामलला जानिए | Ram Mandir: Know what Ramlala is eating at this time according to the weather | Patrika News
यूपी न्यूज

Ram Mandir: सावन मौसम में क्या खा रहे रामलला जानिए

भगवान रामलला सावन के पवित्र महीने में सूती वस्त्र धारण कर रहे। इसके साथ ही उनके खान पान का तरीका भी बदल गया है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के मुताबिक सावन के महीने में रामलला को दो बार बाल भोग, एक बार व्यंजन भोग रात को सूक्ष्म भोग के अलावा सोते समय […]

अयोध्याJul 25, 2024 / 04:32 pm

Abhishek Singh

भगवान रामलला सावन के पवित्र महीने में सूती वस्त्र धारण कर रहे। इसके साथ ही उनके खान पान का तरीका भी बदल गया है। राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास के मुताबिक सावन के महीने में रामलला को दो बार बाल भोग, एक बार व्यंजन भोग रात को सूक्ष्म भोग के अलावा सोते समय दूध भी दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि गर्मी और उमस का मौसम होता है बरसात का। इसकी वजह से राम लला को कोई दिक्कत न हो इसलिए उन्हें सूती वस्त्र धारण कराया जा रहा। इसके साथ ही सुबह बाल भोग में उन्हें रबड़ी का भोग लगाया जा रहा। वहीं दोपहर में व्यंजन भोग में उन्हें अनेक प्रकार के व्यंजन परोसे जाते हैं। वहीं शाम को भी बाल भोग लगाया जाता। रात को शरण आरती के पश्चात उन्हें सूक्ष्म भोग लगाया जाता वहीं शयन के वक्त उन्हें गर्म दूध भी दिया जाता। रामलला का भोग लगाते समय यह ध्यान दिया जाता कि उन्हें ऋतु के अनुसार भोग लगाया जाता जिससे बालक रामलला बीमार न हों।

Hindi News/ UP News / Ram Mandir: सावन मौसम में क्या खा रहे रामलला जानिए

ट्रेंडिंग वीडियो