यूपी न्यूज

Raebareli Lok Sabha Elections Result 2024: राहुल गांधी रायबरेली से हुए विजयी, 3 लाख 90 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी को दी मात

Raebareli Lok Sabha Elections Result 2024: रायबरेली कांग्रेस का गढ़ है और वहां की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को समर्थन दिया है और राहुल गांधी को अपना नेता चुना है।

रायबरेलीJun 05, 2024 / 08:27 am

Saurabh Mall

Raebareli Lok Sabha Elections Result 2024

Lok Sabha Elections 2024: Raebareli Lok Sabha Elections Result 2024: रायबरेली से राहुल गांधी ने 3 लाख 90 हजार वोटों से भाजपा के उम्मीदवार को हराया है और जीत का परचम लहराया है। इस बार की जीत बहुत खास रही है। गांधी परिवार की तीसरी पीढ़ी के तौर पर राहुल गांधी चुनाव मैदान में उतरे थे और पूरे देश की निगाह रायबरेली परिणाम पर लगी थी और राहुल गांधी ने रिकॉर्ड तोड़ मतों से पूरा रायबरेली अपने नाम कर लिया।
2024 लोकसभा चुनाव उम्मीदवारों की सूची 

दल प्रत्याशी परिणाम
1भाजपा दिनेश प्रताप297619
2कांग्रेस राहुल गांधी  687649

रायबरेली सीट का इतिहास भी जानें

आजादी के बाद से अब तक रायबरेली में गांधी परिवार का दबदबा रहा है। यहां अब तक हुए चुनाव में केवल तीन मौकों पर ही कांग्रेस पार्टी हारी है। इस सीट पर हुए पहले दो लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Former PM Indira Gandhi) के पति फिरोज गांधी ने जीत हासिल की थी। इसके बाद 1967 और 1971 में इंदिरा गांधी यहां से सांसद चुनी गईं थीं।

Hindi News / UP News / Raebareli Lok Sabha Elections Result 2024: राहुल गांधी रायबरेली से हुए विजयी, 3 लाख 90 हजार वोटों से भाजपा प्रत्याशी को दी मात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.