bell-icon-header
यूपी न्यूज

मानसून को लेकर नई भविष्यवाणी: इस तारीख को यूपी और कानपुर में प्रवेश करेगा

आईएमडी ने मानसून को लेकर बड़ी जानकारी दी है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि जून महीने के तीसरे हफ्ते में मानसून यूपी में प्रवेश कर सकता है। कानपुर पहुंचने की भी तारीख बताई गई।

कानपुरJun 10, 2024 / 06:58 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी मौसम विभाग में मानसून को लेकर अपडेट किया है। जिसके अनुसार इस महीने के दूसरे हफ्ते में मानसून उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर जाएगा। महीने के अंत तक कानपुर मंडल में झमाझम बरसेगा। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हफ्ते भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बीच-बीच में बादल गरजने के साथ धूल भरी आंधी भी चल सकती है। कुछ समय के लिए बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे। 11 जून को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तापमान 44 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।
यह भी पढ़ें

खुशखबरी: अन्य पिछड़ा वर्ग से शादी अनुदान के लिए मांगा गया आवेदन, अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को नहीं मिलेगा लाभ

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि उत्तर पश्चिम क्षेत्र से आने वाली शुष्क हवाओं का असर गंगा के मैदानी भागों पर दिखाई पड़ेगा। इस हफ्ते भीषण गर्मी पड़ेगी। इसके बाद मानसून की पूर्वी रेखा आगे बढ़ने लगेगी। बंगाल से आने वाली मानसून की हवाओं का असर दिखाई पड़ने लगेगा। मौसम में भी परिवर्तन आएगा। उत्तर प्रदेश में 21 या 22 जून को मानसून प्रवेश करेगा। 26 जून के बाद मानसून कभी भी कानपुर मंडल के जिलों में आ सकता है। खूब बारिश होगी।
इस हफ्ते मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं

डीआर एसएम सुनील पांडे ने बताया कि अभी मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आएगा। भीषण गर्मी पड़ेगी। लेकिन शाम के समय में बादल गरजने के साथ जोरदार बूंदाबांदी हो सकती है। धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
फर्रुखाबाद में आज रात का मौसम कैसा रहेगा?

फर्रुखाबाद में आज रात का न्यूनतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादल छाए रहेंगे।
11 जून मंगलवार का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम 31 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम में उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जिस पर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा।

संबंधित विषय:

Hindi News / UP News / मानसून को लेकर नई भविष्यवाणी: इस तारीख को यूपी और कानपुर में प्रवेश करेगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.