यूपी न्यूज

ब्रज क्षेत्र में मंत्री, विधायक फिसडडी, बुलंदी पर बरेली के मेयर

बरेली के मेयर डा. उमेश गौतम ने ब्रज प्रांत में चल रहे भाजपा के महासदस्यता अभियान में झंडे गाड़ दिये हैं। उन्होंने अब तक पार्टी के 17285 नये सदस्य बनाये हैं।

बरेलीOct 08, 2024 / 08:30 pm

Avanish Pandey

बरेली। बरेली के मेयर डा. उमेश गौतम ने ब्रज प्रांत में चल रहे भाजपा के महासदस्यता अभियान में झंडे गाड़ दिये हैं। उन्होंने अब तक पार्टी के 17285 नये सदस्य बनाये हैं। नये सदस्यों के बनाये जाने का रिकार्ड जारी है। मेयर ब्रज प्रांत में महा रिकार्ड बनाने की तैयारी में हैं। वहीं कई विधायक ऐसे हैं जो पांच हजार का भी आंकड़ा नहीं छू पाये हैं। भाजपा के कई ताकतवर मंत्री अभी तक दस हजार सदस्य नहीं बना पाये हैं। जबकि उन्हें बीस हजार नये सदस्य बनाने हैं।
एक से 15 अक्टूबर तक चलेगा दूसरे चरण का सदस्यता अभियान

भाजपा इन दिनों दूसरे चरण का सदस्यता अभियान चला रही है। 15 अक्टूबर को अभियान की समाप्ति के बाद परिणाम जारी किये जायेंगे। विधायक, सांसद, मेयर का रिपोर्ट कार्ड इस बार सदस्यों की संख्या पर निर्भर करेगा। सदस्यता अभियान में फिसडडी रहने वाले विधायकों के भाजपा टिकट भी काट सकती है। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने पिछले दिनों पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक की थी। कुछ विधायकों की परफार्मेंस से वह काफी नाराज थे। उन्होंने साफ कह दिया कि जो जनप्रतिनिधि पार्टी के नये सदस्य लक्ष्य और अपेक्षा के अनुरूप नहीं बना पा रहे हैं। पार्टी हाईकमान को उनकी संस्तुति नहीं की जायेगी।
सांसद बीस हजार, विधायक दस और मेयर बनायेंगे 15 हजार सदस्य

यूपी के सभी सांसद कम से कम बीस हजार नए सदस्य बनाएंगे और विधायकों को दस हजार नए सदस्य बनाना होगा। इसी तरह मेयर को 15 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को दस हजार और नगर पालिका अध्यक्ष को न्यूनतम पांच हजार सदस्य बनाना अनिवार्य होगा। बूथ अध्यक्षों को भी नये सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी पदाधिकारियों से लेकर विधायक, सांसद, मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष की राजनीतिक हैसियत का अंदाजा उनके बनाये गये सदस्यों के आकलन से किया जायेगा।
भाजपा विधायक, मंत्री – बनाये गये सदस्य
डा. उमेश गौतम, मेयर बरेली- 17285
राजेश चौधरी – 12046
कामिनी राठौर – 11877
प्रशांत सिंघाल – 9478
रानी पक्षालिका सिंह – 9150
धर्मपाल सिंह, कैबिनेट मंत्री- 9007
जयद्रथ उर्फ प्रवक्तानंद – 6505
डा. वीर विक्रम सिंह – 6304
डा. डीसी वर्मा – 5307
संदीप सिंह – 5078
डा. एम पी आर्या – 4847
अनूप प्रधान – 4158
धर्मवीर प्रजापति – 3970
मेघश्याम सिंह – 3709
अनूप प्रधान – 3683
संजीव अग्रवाल – 3602
विवेक कुमार वर्मा – 3526
प्रो. श्याम विहारी लाल – 3311
राजकुमार सहयोगी – 3118
राजवीर सिंह – 2508
विनोद अग्रवाल – 2166

Hindi News / UP News / ब्रज क्षेत्र में मंत्री, विधायक फिसडडी, बुलंदी पर बरेली के मेयर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.