bell-icon-header
यूपी न्यूज

Mau News: माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे की पौने 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मऊ पुलिस का बड़ा एक्शन

गुर्गे की पौने तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे अफजाल की सहादतपुरा में स्थित दो जमीनों को पुलिस ने कुर्क कर लिया। इस मौके पर सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

मऊAug 29, 2024 / 11:58 am

Abhishek Singh

मऊ पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे की पौने तीन करोड़ की संपत्ति कुर्क कर ली है। माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे अफजाल की सहादतपुरा में स्थित दो जमीनों को पुलिस ने कुर्क कर लिया। इस मौके पर सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।

कुर्की की कार्रवाई के संबंध में सीओ सिटी अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के तहत जेल में बंद मुख्तार अंसारी का गुर्गा अफजाल संगठित अपराध करता था। गिरोह बनाकर और अवैध धन वसूली से उसने ये संपत्ति बनाई थी। संगठित अपराध से प्राप्त धन के द्वारा अर्जित भूमि को प्रशासन द्वारा धारा 14 (1) के तहत कुर्क कर लिया गया है। इसमें एक संपत्ति की कीमत 2 करोड़,और दूसरे की लगभग 70 लाख रुपए थी।
आपको बता दें कि मऊ पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के नेतृत्व में जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा। उसी के तहत ये करवाई की गई है।

संबंधित विषय:

Hindi News / UP News / Mau News: माफिया मुख्तार अंसारी के गुर्गे की पौने 3 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मऊ पुलिस का बड़ा एक्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.