यूपी न्यूज

कन्नौज में 50 हजार रुपए के इनामी डकैत को किया गिरफ्तार, एक साल से तलाश कर रही थी पुलिस

कन्नौज में पुलिस को उसे समय बड़ी सफलता हाथ लगी। जब एक साल से फरार डकैत को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया। जिसके ऊपर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कानपुर एसटीएफ भी गिरफ्तारी में शामिल थी। ‌

कन्नौजJul 02, 2024 / 05:26 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक साल पहले हुई डकैती की घटना में शामिल डकैत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसके ऊपर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। एसपी अमित आनंद ने दिया जानकारी दी उन्होंने बताया 2023 से पुलिस तलाश कर रही थी। एसटीएफ की कानपुर इकाई और कन्नौज थाना पुलिस की संयुक्त टीम को यह सफलता मिली है। साथ में दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ें

साहब उनके पुत्र को मार कर नदी में फेंकने जा रहे हैं, पुलिस ने इन हालात में किया बरामद

29 जून 2023 को कोतवाली क्षेत्र में डकैती की घटना हुई थी। जिसमें पांच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान 6 अन्य नाम के नाम भी सामने आए थे। जिन पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार इनामी डकैतों की तलाश कर रही थी। एसपी अमित आनंद ने बताया कि एसटीएफ कानपुर और कन्नौज कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में विक्की पादरी को गिरफ्तार किया गया है।

क्या कहते हैं एसपी?

पुलिस अधीक्षक अमित आनंद ने बताया कि इसके साथ दो अन्य साथी भी पकड़े गए हैं। जिसमें मनोज पादरी भी शामिल है। जो डकैती की घटना में शामिल था। फरवरी में जमानत पर जेल से छूटा है। तीसरे गिरफ्तार का नाम सरल है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वह डकैती की योजना बना रहे थे। लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से घटना में प्रयोग होने वाले हथियार असला कारतूस भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।

संबंधित विषय:

Hindi News / UP News / कन्नौज में 50 हजार रुपए के इनामी डकैत को किया गिरफ्तार, एक साल से तलाश कर रही थी पुलिस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.