scriptआईएमडी ने तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया, दी गई चेतावनी | IMD issued orange alert for 3 districts and yellow alert for these districts | Patrika News
कानपुर

आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया, दी गई चेतावनी

मानसून 2024 (UP monsoon Update 2024) को लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। जिसके अनुसार कानपुर में मानसून ने दस्तक दे दी है। कानपुर मंडल सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। चेतावनी भी दी गई है। ‌

कानपुरJun 28, 2024 / 09:33 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मानसून 2024 (monsoon update 2024) को लेकर बड़ा अपडेट किया है। जिसके अनुसार कानपुर मंडल में मानसून 2024 ने दस्तक दे दी है। इसके साथ ही कई जिलों के लिए येलो अलर्ट और तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार आज कानपुर मंडल के जिलों में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। झमाझम बारिश भी होगी।
यह भी पढ़ें

बीडीओ और ब्लॉक प्रमुख से नाराज क्षेत्र पंचायत सदस्य 24 जून को देंगे सामूहिक इस्तीफा

मौसम विभाग के अनुसार कानपुर नगर, इटावा, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद सहित कई अन्य जिलों में आज बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। खूब झूम कर बादल बरसेंगे। इसके साथ ही कानपुर नगर, इटावा और कानपुर देहात के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों के लिए जारी किया गया ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने कानपुर देहात, कानपुर नगर और औरैया के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। लोगों को सावधान किया गया है कि खुले स्थान पर या पेड़ के नीचे ना जाए। ‌ लोगों को अचानक आने वाली प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। ‌

इन जिलों के लिए जारी किया गया येलो अलर्ट

मौसम विभाग में इटावा, कानपुर देहात, उन्नाव, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।‌ इसके साथ ही आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, कासगंज, हरदोई, शाहजहांपुर, बदायूं भी शामिल है। यहां के लिए बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।‌ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। भारी बारिश होने की भी संभावना है।

Hindi News/ Kanpur / आईएमडी ने तीन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया, दी गई चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो