scriptफर्रुखाबाद: महिला सिपाही ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज | Farrukhabad: Female constable accuses inspector of rape, case filed | Patrika News
यूपी न्यूज

फर्रुखाबाद: महिला सिपाही ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

फर्रुखाबाद में चौकी प्रभारी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। महिला सिपाही ने यह मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

फर्रुखाबादApr 22, 2024 / 11:29 am

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में महिला सिपाही में दरोगा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में उसने बताया कि शादी का झांसा देकर दरोगा ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। अब दूसरी जगह शादी कर रहा है। महिला सिपाही की तहरीर पर एसपी ने मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें

सांसद साक्षी महाराज का विवादित बयान, बोले- ‘4 बीवी 40 बच्चे’ नहीं चलेगा, बनेगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

महिला सिपाही ने एसपी को बताया कि एक चौकी प्रभारी दरोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। उसने शादी करने का झांसा दिया था। अब अपने घर वालों के साथ मिलकर दूसरी जगह शादी कर रहा है। आरोपी दरोगा आगरा का रहने वाला है। पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर एसपी ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
क्या कहते हैं एसपी?

एसपी विकास कुमार ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर चौकी प्रभारी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। ‌

Home / UP News / फर्रुखाबाद: महिला सिपाही ने दरोगा पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो