scriptडिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा के डीएनए पर सवाल उठाया, बोले- सत्ता के संरक्षण में जनता को लूटने का काम | Patrika News
यूपी न्यूज

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा के डीएनए पर सवाल उठाया, बोले- सत्ता के संरक्षण में जनता को लूटने का काम

स्वर्गीय अजीत सिंह की श्रद्धांजलि सभा पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला। डीएनए को लेकर उठाए सवाल। इस मौके पर योगी शासन के कई मंत्री मौजूद थे।

उन्नावSep 05, 2024 / 07:33 pm

Narendra Awasthi

Deputy CM Brijesh Pathak gave big statement about Akhilesh Yadav उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जब-जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है। अपराधी तत्वों ने सत्ता के संरक्षण में जनता को लूटने का काम किया है। समाजवादी पार्टी ने अपराधियों को प्रोत्साहित किया है। जिसके डीएनए में ही गुंडई, अराजकता है। बृजेश पाठक स्व. अजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। इस मौके पर उन्होंने स्वर्गीय अजीत सिंह की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में योगी शासन के कई अन्य मंत्रियों ने भी भाग लिया
यह भी पढ़ें

एलआईसी अमृत बाल योजना: मिलता है गारंटी युक्त बोनस, लोन की सुविधा भी उपलब्ध

Deputy CM Brijesh Pathak gave big statement about Akhilesh Yadav उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हमेशा देश की बेहतरी के लिए काम किया है। असामाजिक तत्व समय-समय पर अनर्गल बयान बाजी करके सुर्खियां बटोरने का काम करते हैं। आरएसएस के कार्यों को पूरे देश की जनता देख रही है। आपदा की स्थिति में संघ परिवार ने देश की जनता के साथ मिलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम किसी को भी कानून तोड़ने की इजाजत नहीं देंगे।‌ लॉ एंड ऑर्डर के प्रति हम प्रतिबद्ध दें हैं।
सपा के डीएनए में अपराध, अराजकता

Deputy CM Brijesh Pathak gave big statement about Akhilesh Yadav बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी के डीएनए में गुंडई, अराजकता और अपराधी तत्वों को बढ़ावा देना है। जब-जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आई है तब तब अपराधी सत्ता के समर्थन से जनता को लूटने का काम किया है। बहू बेटियों की इज्जत आबरु लूटने का काम किया है। समाजवादी पार्टी अपराधियों को प्रोत्साहित करने का काम करती है। जबकि बीजेपी की सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस पर चल रही है। ममता सरकार के बनाए गए कानून पर पूछे गए सवाल पर बृजेश पाठक ने कहा कि यूपी में पहले से ही बहन बेटियों को लेकर कानून बना हुआ है। हम ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हैं। इस मौके पर शशांक शेखर सिंह भी मौजूद थे।

Hindi News/ UP News / डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने सपा के डीएनए पर सवाल उठाया, बोले- सत्ता के संरक्षण में जनता को लूटने का काम

ट्रेंडिंग वीडियो