scriptBJP: भाजपा विधायक के पिता बोले मायावती अच्छी मुख्यमंत्री थी, वर्तमान सीएम तो… | BJP MLA father said Mayavati is a good CM | Patrika News
यूपी न्यूज

BJP: भाजपा विधायक के पिता बोले मायावती अच्छी मुख्यमंत्री थी, वर्तमान सीएम तो…

BJP: पूर्व विधायक ने कहा बिना रिश्वत नहीं हो रहा कोई काम

पीलीभीतAug 27, 2024 / 09:42 pm

Shivmani Tyagi

BJP

पूर्व विधायक

उत्तर प्रदेश में भाजपा ( BJP ) विधायक के पिता का हैरान कर देने वाला बयान सामने आया है। धरने पर बैठे विधायक ( MLA ) के पिता ने कहा है कि बसपा सुप्रीमो यानी मायावती ( BSP ) अच्छी मुख्यमंत्री थी। वर्तमान सीएम इतने अच्छे नहीं हैं। यह बयान पीलीभीत में भाजपा विधायक ( BJP MLA ) विवेक शर्मा के पिता रामशरण वर्मा ने दिया है।

( BJP ) विधायक बोले बिना रिश्वत नहीं हो रहा काम

उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है। लेखपाल पैसा लेते हैं लेखपालों के ऊपर जो अधिकारी हैं वह भी पैसा लेते हैं। वर्तमान सरकार रिश्वतखोरी पर लगाम नहीं कस पा रही है। बसपा सरकार में अफसर डरते थे और पैसा नहीं लेते थे। वर्तमान सरकार में हालात खराब हैं। पूर्व विधायक इतने में ही नहीं रुके उन्होंने कहा कि मैं तो यह भी कहूंगा कि अब तक के सभी मुख्यमंत्री में सबसे बेकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इनसे अच्छी तो मायावती थी कम से कम रिश्वतखोरी तो बंद कर दी थी।

जानिए कौन हैं रामशरण वर्मा

रामशरण वर्मा बीजेपी से दो बार विधायक रह चुके हैं। राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। विधायक रहते हुए भी वह धरने पर बैठ जाते थे। अब उन्होंने एक बार फिर से धरना दिया है। इस बार उनका धरना स्थानीय लोगों और किसनों की समस्याओं को लेकर है। पूर्व विधायक का कहना है कि छुट्टा जानवरों की वजह से लोगों को बड़ी परेशानी हो रही है। पूर्व विधायक रामशरण का यह धरना मंगलवार को बीसलपुर मंडी में था। उनकी शिकायत है कि पालिका वॉटर टैक्स, हाउस टैक्स और न जाने कितने-कितने टैक्स लेता है उसके बावजूद कोई सुविधा नहीं है। लोगों से बड़े-बड़े टैक्स लिए जाते हैं। इन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के पति की संपत्ति की जांच कराए जाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक भूमि पर अस्थाई गऊशाला बनाकर चारे की समुचित व्यवस्था की जानी चाहिए। नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम कसी जाए।

Hindi News / UP News / BJP: भाजपा विधायक के पिता बोले मायावती अच्छी मुख्यमंत्री थी, वर्तमान सीएम तो…

ट्रेंडिंग वीडियो