यूपी न्यूज

भाजपा सदस्यता अभियान: मेयर, विधायक, पदाधिकारियों की मेहनत लाई रंग, महानगर विधानसभा अव्वल

भाजपा के विशेष सदस्यता अभियान में मेयर, विधायक और पदाधिकारियों की मेहनत रंग लाई है। इसी वजह से महानगर विधानसभा अव्वल है।महानगर में प्रवास के दौरान, रामपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और महानगर प्रभारी अभय गुप्ता ने बताया कि महानगर के सभी मंडलों में सदस्यता अभियान सुचारू रूप से चल रहा है।

बरेलीOct 06, 2024 / 09:33 pm

Avanish Pandey

बरेली। भाजपा के विशेष सदस्यता अभियान में मेयर, विधायक और पदाधिकारियों की मेहनत रंग लाई है। इसी वजह से महानगर विधानसभा अव्वल है।
महानगर में प्रवास के दौरान, रामपुर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और महानगर प्रभारी अभय गुप्ता ने बताया कि महानगर के सभी मंडलों में सदस्यता अभियान सुचारू रूप से चल रहा है। महानगर के भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के करीब हैं और पूरी लगन के साथ इसे पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।
25 विधानसभा क्षेत्र के सदस्यता अभियान में महानगर आगे

बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय सदस्यता प्रभारी राकेश मिश्रा अनावा ने जानकारी दी कि बरेली मंडल के 25 विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें बरेली महानगर की विधानसभाएं सबसे आगे हैं। बरेली महानगर की शहर विधानसभा प्रथम स्थान पर है। बरेली के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की एकजुटता और संकल्प के कारण बरेली मंडल में अग्रणी रहने की उम्मीद है।
मंत्री, विधायक, महानगर अध्यक्ष की मेहनत से बने नंबर वन

बरेली के शहर विधायक मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना, महापौर डॉ. उमेश गौतम, बरेली कैंट के विधायक संजीव अग्रवाल, और महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अधीर सक्सेना ने मंडल अध्यक्षों और महानगर पदाधिकारियों के साथ मिलकर लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प लिया है। पार्टी को पूरा विश्वास है कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण से सदस्यता अभियान का लक्ष्य अवश्य पूरा होगा।

Hindi News / UP News / भाजपा सदस्यता अभियान: मेयर, विधायक, पदाधिकारियों की मेहनत लाई रंग, महानगर विधानसभा अव्वल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.