scriptAzamgarh News: मुख्यमंत्री ने डीएम और एसपी समेत अधिकारियों की लगाई क्लास, बोलें भी सुधर जाएं नहीं तो जिम्मेदारी होगी तय | Patrika News
यूपी न्यूज

Azamgarh News: मुख्यमंत्री ने डीएम और एसपी समेत अधिकारियों की लगाई क्लास, बोलें भी सुधर जाएं नहीं तो जिम्मेदारी होगी तय

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीएम एसपी समेत सभी अधिकारियों की जम कर क्लास ली। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी वक्त है सुधर जाएं, वरना आपकी जिम्मेदारी तय की जायेगी।

आजमगढ़Jul 22, 2024 / 06:57 pm

Abhishek Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जिले में विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने डीएम एसपी समेत सभी अधिकारियों की जम कर क्लास ली। समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अभी भी वक्त है सुधर जाएं, वरना आपकी जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने कहा कि हम जनता से हैं,जनता को अगर कोई परेशानी होती है तो ये ठीक नहीं।

सीएम योगी आज 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान जन प्रतिनिधियों ने उन्हें अपनी अपनी समस्याएं बताई। जन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि अधिकारी फोन नहीं उठाते और फरियाद ले कर आने पर कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते। जिले के आला अधिकारियों का जब यह हाल है तो छोटे अधिकारियों का क्या होगा। सीएम ने कहा कि सुधर जाइए, वरना जवाबदेही तय होगी।
बैठक के बारे में जानकारी देते हुए एमएलसी राम सूरत राजभर ने बताया कि सभी जनप्रतिनिधियों ने बारी बारी से अपनी समस्याएं मुख्य मंत्री को बताई हैं। मुख्य मंत्री ने सभी की समस्याएं बहुत ध्यान से सुनीं और उसपर अधिकारियों से सवाल जवाब भी किया। उन्होंने बताया कि मुख्य मंत्री को बताया गया कि जनप्रतिनिधियों की कार्यालयों और थानों पर नहीं सुनी जाती। चुनाव के नतीजे इसीलिए ऐसे आए हैं। दुबारा से चुनाव नजदीक है। अगर अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।
आपको बता दें कि यूपी बीजेपी में संगठन को ले कर इस समय बवाल मचा हुआ है। सभी नेता आरोप लगा रहे कि अधिकारियों के यहां बीजेपी कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं होती है।

Hindi News/ UP News / Azamgarh News: मुख्यमंत्री ने डीएम और एसपी समेत अधिकारियों की लगाई क्लास, बोलें भी सुधर जाएं नहीं तो जिम्मेदारी होगी तय

ट्रेंडिंग वीडियो