scriptयूपी पंचायत चुनाव 2021 में जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची | UP Panchayat Election 2021- List of reservation of Jila Panchayat members | Patrika News
उन्नाव

यूपी पंचायत चुनाव 2021 में जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची

हाईकोर्ट के आदेश के बाद 20 मार्च की देर शाम जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची जारी कर दी गई

उन्नावMar 21, 2021 / 08:48 am

Narendra Awasthi

यूपी पंचायत चुनाव 2021 में जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची

Pattrika

उन्नाव. जिला पंचायत सदस्य के आरक्षण की सूची भी जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई है। जिसमें विकासखंड वार निम्न है।

विकासखंड असोहा

असोहा में जिला पंचायत की 3 सीटें हैं। जिसमें असोहा प्रथम को अन्य पिछड़ा वर्ग, असोहा द्वितीय एससी और असोहा तृतीय को एससी महिला के लिए आवंटित किया गया है।

विकासखंड सिकंदरपुर कर्ण

सिकंदरपुर करण प्रथम को अनुसूचित जाति, सिकंदरपुर करण द्वितीय अनुसूचित जाति और सिकंदरपुर करण तृतीय अनुसूचित जाति महिला के लिए आवंटित किया गया है।

विकासखंड नवाबगंज

नवाबगंज विकासखंड के प्रथम को अनुसूचित जाति, द्वितीय को अनुसूचित जाति महिला, तृतीय को अनुसूचित जाति, चतुर्थ को अनुसूचित जाति महिला के लिए रिजर्व रखा गया है।

विकासखंड सफीपुर

सफीपुर प्रथम अनुसूचित जाति, द्वितीय अनुसूचित जाति महिला और तृतीय को अनारक्षित रखा गया है।

विकासखंड बिछिया

बिछिया प्रथम को अनुसूचित जाति, बिछिया द्वितीय को अनारक्षित, तृतीय को अनुसूचित जाति और चतुर्थ को पिछड़ा वर्ग के लिए आवंटित किया गया है।

विकासखंड बीघापुर

बीघापुर प्रथम अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए, द्वितीय अनुसूचित जाति महिला के लिए और तृतीय पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आवंटित है।

विकासखंड फतेहपुर 84

फतेहपुर 84 प्रथम अनुसूचित जाति, फतेहपुर 84 द्वितीय अनारक्षित, फतेहपुर 84 तृतीय महिला के लिए आवंटित है।

विकासखंड पुरवा

पुरवा प्रथम अनुसूचित जाति के लिए और द्वितीय अनारक्षित रखा गया है।

विकासखंड मियागंज

मियागंज प्रथम महिला, मियागंज द्वितीय अनारक्षित, मियागंज तृतीय अनुसूचित जाति के लिए आवंटित है।

विकासखंड गंज मुरादाबाद

गंज मुरादाबाद प्रथम अनारक्षित गंज, मुरादाबाद द्वितीय अन्य पिछड़ा वर्ग, गंज मुरादाबाद तृतीय पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सुरक्षित है।

विकासखंड सिकंदरपुर सरोसी

सिकंदरपुर सरोसी प्रथम को अनारक्षित रखा गया है। द्वितीय को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, सिकंदरपुर सरोसी तृतीय को महिला और चतुर्थ को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आवंटित है।

विकासखंड औरास

औरास प्रथम को पिछड़ा वर्ग और द्वितीय और तृतीय को अनारक्षित रखा गया है।

विकासखंड हिलोली

हिलोली प्रथम और द्वितीय को अनारक्षित रखा गया है। तृतीय को पिछड़ा वर्ग और चतुर्थ को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित है।

विकासखंड सुमेरपुर

सुमेरपुर प्रथम और सुमेरपुर द्वितीय को महिला, जबकि तृतीय पिछड़ा वर्ग के लिए आवंटित है।

विकासखंड बांगरमऊ

बांगरमऊ प्रथम अनारक्षित है। द्वितीय को पिछड़ा वर्ग और तृतीय को अनारक्षित रखा गया है।

विकासखंड हसनगंज

हसनगंज प्रथम को अनारक्षित रखा गया है।हसनगंज द्वितीय महिला और हसनगंज तृतीय अनारक्षित है।

Hindi News / Unnao / यूपी पंचायत चुनाव 2021 में जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की सूची

ट्रेंडिंग वीडियो

loader
Copyright © 2025 Patrika Group. All Rights Reserved.