scriptउन्नाव: हलाला को लेकर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले – मुस्लिम महिलाएं समझदार | Sakshi Maharaj big statement , about Halala, spoke on Congress | Patrika News
उन्नाव

उन्नाव: हलाला को लेकर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले – मुस्लिम महिलाएं समझदार

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने हलाला को लेकर बड़ा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने आईएनडीआईए, कांग्रेस, लोकसभा चुनाव 2024 पर भी प्रतिक्रिया दी है। मुस्लिम महिलाओं की तारीफ की। ‌

उन्नावJan 03, 2024 / 10:00 pm

Narendra Awasthi

उन्नाव: हलाला को लेकर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले - मुस्लिम महिलाएं समझदार

उन्नाव: हलाला को लेकर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले – मुस्लिम महिलाएं समझदार

सांसद साक्षी महाराज ने हलाला को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि तीन तलाक और हलाला जैसी परंपराएं सब समाज के लिए शर्मनाक है। मुस्लिम महिलाओं में भी समझदारी जागृत हो रही है। 18 साल की उम्र के बाद सभी को आजादी है कि वह किसके साथ शादी कर सकती हैं। राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर भी उन्होंने तीखा प्रहार किया। बोले हिंदुस्तान में सिखों, कश्मीरी पंडितों के साथ अन्याय किसने किया है? कांग्रेस का जन्म फूट डालो राज करो के लिए हुआ है। उनके मुंह से न्याय की बात शोभा नहीं देती है। साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि देश का बंटवारा करने वाली कांग्रेस न्याय यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस का जन्म ही फूट डालो राजनीति करो के लिए हुआ है। आईएनडीआईए गठबंधन को घमंडियां गठबंधन कहते हुए उन्होंने कहा कि जिस दिन आईएनडीआईए का नेता चुना जाएगा। उसी दिन गठबंधन तार तार हो जाएगा।

हिंदुस्तान की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया

साक्षी महाराज ने कहा कि 2024 में बीजेपी 400 सीट लेकर केंद्र में आ रही है, यूपी की सभी 80 सीटों पर जीत कर इतिहास बनाएगी। हिंदुस्तान की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। अब चाहे नागपुर में या फिर हिंदुस्तान के किसी कोने में अधिवेशन करें। बीजेपी का सौभाग्य की कांग्रेस के पास राहुल जैसा नेता है। लेकिन देश की जनता राहुल के लिए तैयार नहीं है। जयमाला तो मोदी के गले में पड़ेगी।

हलाला सभ्य समाज के लिए गंदी परंपरा

तीन तलाक और हलाला को गंदी परंपरा करार देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि संभ्रांत समाज के लिए यह शोभा नहीं देती है मुस्लिम महिलाएं भी अब समझदार और जागृत हो रही हैं। बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं हिंदू लड़कों से शादी करने की लाइन में लगी है। हिंदू धर्म में सात फेरों में सात जन्मों का बंधन ही नहीं सौ जनों की कहानी होती है।

Hindi News/ Unnao / उन्नाव: हलाला को लेकर साक्षी महाराज का बड़ा बयान, बोले – मुस्लिम महिलाएं समझदार

ट्रेंडिंग वीडियो