bell-icon-header
उन्नाव

Public holidays: अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार, 17 अक्टूबर सहित कुल 12 दिनों की छुट्टी

October holidays month, total 12 holiday including 17 October अक्टूबर महीना महीने को त्योहारों का महीना कहा जाए तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। इस महीने कुल चार-चार शनिवार और रविवार पड़ रहे हैं। इसके अतिरिक्त करवा चौथ, पितृ विसर्जन, महर्षि वाल्मीकि जयंती, आचार्य नरेंद्र देव जयंती की भी छुट्टियां मिलेंगी।‌

उन्नावSep 30, 2024 / 08:29 pm

Narendra Awasthi

October holidays month, total 12 holiday including 17 October अक्टूबर 2024 में चार शनिवार और चार ही रविवार पड़ रहे हैं। जिनमें कई संस्थानों में सार्वजनिक अवकाश रहता है। इसके अतिरिक्त अक्टूबर महीने में गांधी जयंती, आचार्य नरेंद्र देव जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, महर्षि बाल्मीकि जयंती, करवा चौथ, नवरात्रि, दुर्गा पूजा, पितृ विसर्जन जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार भी पढ़ रहे हैं। इनको लेकर भी सार्वजनिक अवकाश रहता है। ‌खासकर एलआईसी और बैंकों में सबसे अधिक छुट्टियां मिल रही है। दूसरे नंबर पर सरकारी कार्यालय और स्कूल शामिल है। महीने के अंत से और नवंबर महीने की शुरुआत में लगातार तीन नवंबर तक छुट्टी मिल रही है।

यह भी पढ़ें

कानपुर: पति ने उठाया खौफनाक कदम, धारदार हथियार से कर दी पत्नी की हत्या, मचा कोहराम

October holidays month, total 12 holiday including 17 October अक्टूबर महीने में छुट्टियों की झड़ी लगी है। जिसकी शुरुआत 2 अक्टूबर से हो रही है। महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित है। इसके अलावा दशहरा की भी छुट्टी है। जबकि 17 अक्टूबर को महर्षि बाल्मीकि जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित है। 30 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी है। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ पंत और आचार्य नरेंद्र देव की जयंती मनाई जाएगी। इसके साथ ही 31 अक्टूबर से दिवाली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, चित्रगुप्त जयंती की छुट्टी हो जाएगी। जो 3 नवंबर तक चलेगी।

पितृ विसर्जन और करवा चौथ का मिलेगा अवकाश

October holidays month, total 12 holiday including 17 October 5, 12, 19, 26 अक्टूबर को शनिवार और 6, 13, 20, 27 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी है। 2 अक्टूबर को पितृ विसर्जन के लिए पुरुष शिक्षकों को सार्वजनिक अवकाश मिलेगा। महिलाओं को करवा चौथ का विशेष अवकाश भी मिलेगा। इस वर्ष करवा चौथ 20 अक्टूबर को है।‌ बैंकों में रविवार के अतिरिक्त दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है। एलआईसी में प्रत्येक शनिवार और रविवार को छुट्टी होती है। ‌

Hindi News / Unnao / Public holidays: अक्टूबर महीने में छुट्टियों की भरमार, 17 अक्टूबर सहित कुल 12 दिनों की छुट्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.