bell-icon-header
उन्नाव

सार्वजनिक अवकाश: 25 सितंबर को मिलेगा विशेष अवकाश, 17 सितंबर को विश्कर्मा पूजा की छुट्टी

25 सितंबर को प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन महिलाएं बहुत ही कठिन व्रत रखती हैं‌। संतान की लम्बी आयु और सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत रखा जाता है।‌ 17 सितंबर को भी सार्वजनिक अवकाश है।

उन्नावSep 16, 2024 / 02:17 pm

Narendra Awasthi

सितंबर महीने में महिलाओं को एक और छुट्टी मिलने जा रही है। इस दिन महिलाएं पुत्र की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की लिए बहुत ही कठिन व्रत रखती है। 24 घंटे अन्न और जल कुछ भी ग्रहण नहीं करती है। इस वर्ष यह पर्व 25 सितंबर को पड़ रहा है। जिस दिन महिलाओं को विशेष रुप से अवकाश की घोषणा की गई। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज से जारी अवकाश सूची के अनुसार महिलाओं को हरतालिका तीज, संकटा चतुर्थी, हल षष्ठी, जीउतिया, अहोई अष्टमी के लिए विशेष अवकाश दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें

विशेष संप्रदाय के युवक ने कई युवतियों को अपनी जाल में फंसाया, शारीरिक शोषण का वीडियो किया वायरल

प्रदेश सरकार की अवकाश सूची में विश्वकर्मा पूजा या अनंत चतुर्दशी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। 17 सितंबर के दिन सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। कल कारखानों के पहिए भी विश्वकर्मा पूजा के दिन नहीं घूमते हैं। इस दिन साफ सफाई करके मशीनों की पूजा होती है।

जीउतिया पर्व की होगी छुट्टी

इसी क्रम में महिलाओं को 25 सितंबर को विशेष अवकाश दिया जा रहा है। इस दिन जीउतिया पर्व है। ‌संतान की सुख समृद्धि के लिए मां यह व्रत करतीं हैं। 24 घंटे मां कठिन व्रत रखतीं हैं। जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार ने सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस दिन सूर्य भगवान की पूजा होती है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Unnao / सार्वजनिक अवकाश: 25 सितंबर को मिलेगा विशेष अवकाश, 17 सितंबर को विश्कर्मा पूजा की छुट्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.