उन्नाव नगर पालिका में कुल 32 वार्ड स्थानीय नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के नगर पालिका परिषद उन्नाव के चुनाव में कुल 32 वार्ड बनाए गए हैं। जबकि 44 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए कुल 135 भाग संख्या है और 108 मतदान स्थल बनाए गए हैं। उन्नाव नगर पालिका में पुनरीक्षण से पूर्व कूल 114393 मतदाता थे। पुनरीक्षण के पश्चात 1 लाख 20 हजार 711 मतदाता, मतदाता सूची में दर्ज हुए। परंतु अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या बढ़कर एक लाख 21 हजार 665 हो गई। दावे आपत्ति के बाद मतदाता सूची में वृद्धि की गई। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 द्वारा मिली जानकारी के आधार पर मतदाता सूची में 5.98 प्रतिशत मतदाता की वृद्धि हुई। उन्नाव नगर पालिका परिषद लखनऊ कानपुर राजधानी मार्ग पर स्थित है। जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इसके अतिरिक्त उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय, डी एस एन डिग्री कॉलेज, लड़कियों के लिए एक अलग से डिग्री कॉलेज भी है। राजधानी मार्ग पर नगर पालिका परिषद उन्नाव औद्योगिक क्षेत्र के बीच से निकलने वाली गंदा नाला से लेकर कानपुर की छोर पर अकरम पुर तक का एरिया आता है। जबकि दूसरी तरफ लखनऊ कानपुर बाईपास गदन खेड़ा चौराहा तक है। उन्नाव जनपद को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक अमृत योजना से जोड़ा गया है। जिसके अंतर्गत क्षेत्र का चौमुखी विकास की संभावना व्यक्त की जा रही है। विगत 10 सालों से नगर पालिका परिषद उन्नाव की सीट भाजपा के कब्जे में है। इसके पहले आली हुसैन जैदी के पास यह सीट थी। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष समोसे की दुकान चलाते थे और विधायक के यहां आना जाना था। विधायक के वरद हस्त होने के कारण आरक्षित हुई सीट पर रामचंद्र गुप्ता को भाजपा से टिकट मिला और उन्होंने जीत हासिल की।
नए परिसीमन के बाद गंगा घाट में 28 वार्ड गंगा घाट नगर पालिका परिषद में कुल 28 वार्ड है।जिसके लिए 28 मतदान केंद्र बनाए जा रहे हैं। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल भाग संख्या 108 के लिए 108 मतदान केंद्र भी बनाए जा रहे हैं। गंगा घाट नगर पालिका परिषद के लिए हुए नए सीमांकन के कारण कई गांव शामिल किए गए हैं। जिससे नगर पालिका परिषद गंगा घाट में मतदाताओं की संख्या में 43.32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है पुनरीक्षण के पूर्व नगर पालिका की मतदाता सूची में 56 443 मतदाता थे।जबकि पुनरीक्षण के बाद 1 लाख 3861 मतदाता हो गए। अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या 160138 है। 3277 मतदाता के नाम मतदाता सूची में दावे आपत्ति के बाद दर्ज हुए। गंगा नदी के किनारे बता गंगा घाट नगर पालिका परिषद का धार्मिक महत्व है। जहां पर कार्तिक पूर्णिमा मैं गंगा नदी के घाट पर बहुत बड़ा विशाल मेला लगता है। कानपुर से सटा होने के कारण गंगाघाट यानी शुक्लागंज का महत्व और भी बढ़ जाता है। गंगाघाट की घनी आबादी के बीच कानपुर के अपराध जगत के लोगों के लिए शरणस्थली भी बन जाता है। गंगा घाट नगर पालिका परिषद निवर्तमान अध्यक्ष मनोज गुप्ता विवादों में रहे और उनके खिलाफ लोकायुक्त की जांच भी चल रही है। फिलहाल किसी पार्टी ने नगर पालिका परिषद गंगा घाट के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
30518 मतदाता 17 मतदान केंद्रों पर करेंगे मताधिकार का प्रयोग नगर पालिका परिषद बांगरमऊ में कुल 25 वार्ड है। इसके साथ ही कुल 41 भाग संख्या है। जिसके लिए 41 मतदान स्थल बनाए जा रहे हैं व 25 वार्डों के लिए 17 मतदान केंद्र संचालित करने की योजना है। मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के संबंध में चर्चा की जाए तो नगर पालिका परिषद बांगरमऊ में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। पुनरीक्षण के पूर्व बांगरमऊ नगर पालिका में मतदाताओं की संख्या 30162 थी। जो बढ़कर 30518 हो गई। दावे अपत्ति भी यहां से नहीं आए। यही कारण रहा की अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की संख्या 30518 ही रही। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बांगरमऊ में मतदाता वृद्धि का प्रतिशत 1.17 रहा। बांगरमऊ नगर पालिका परिषद क्षेत्र के महत्व के विषय मैं चर्चा की जाए तो यह क्षेत्र कृषि यंत्र व मशीनरी उद्योग लिए विख्यात है। एक से बढ़कर एक कृषि यंत्र बांगरमऊ की बाजार में उपलब्ध रहते हैं। बांगरमऊ की बाज़ार को जनपद मुख्यालय की बाज़ार से ज्यादा बड़ा बाजार कहा जाता है। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे के बन जाने से बांगरमऊ का महत्व और भी बढ़ जाता है। यहां पर नवीन सब्जी मंडी, डिग्री कॉलेज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ विगत सपा शासन में बांगरमऊ को तहसील का दर्जा दिया गया। बांगरमऊ तहसील ने भी काम करना शुरू कर दिया है।