bell-icon-header
उन्नाव

IMD Red alert: 12 सितंबर तक के लिए रेड अलर्ट जारी, इस जिले में चलेगी 40 किमी की रफ्तार से आंधी

IMD Red alert Warning issued till 12 September मौसम केंद्र लखनऊ में उन्नाव जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 12 सितंबर तक भारी बारिश, बादल गरजने और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। लोगों को यात्रा न करने की सलाह दी गई है।

उन्नावSep 10, 2024 / 05:56 am

Narendra Awasthi

IMD Red alert Warning issued till 12 September मौसम विभाग ने उन्नाव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 9 से 12 सितंबर तक भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बादल गरजने के साथ आंधी भी चलने की संभावना है। खिड़की दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान है। दोपहर के बाद झमाझम बारिश हो सकती है। 11 सितंबर से 15 सितंबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
यह भी पढ़ें

Good news: 16 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, बैंक, स्कूल, कार्यालय सभी रहेंगे बंद

IMD Red alert Warning issued till 12 September पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम केंद्र लखनऊ के हवाले से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि उन्नाव जिले के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिसके अनुसार 12 सितंबर तक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन आएगा। भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक ने बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी दी है। खिड़की दरवाजों को बंद रखने की सलाह दी गई है। यात्रा न करने की एडवाइजरी भी जारी की गई है।‌

बारिश के दौरान क्या ना करें?

IMD Red alert Warning issued till 12 September मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के दौरान पेड़ के नीचे ना खड़े हो। कंक्रीट के फर्श पर ना लेटें। कंक्रीट के दीवारों का सहारा भी लेना खतरनाक है। बिजली या इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पलक से हटा दें। बिजली के तारों को जल स्रोतों से दूर कर दें। बिजली से जुड़े उपकरणों के प्रति भी सावधान रहे, उनसे दूरी बनाए रहे।

संबंधित विषय:

Hindi News / Unnao / IMD Red alert: 12 सितंबर तक के लिए रेड अलर्ट जारी, इस जिले में चलेगी 40 किमी की रफ्तार से आंधी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.