उन्नाव

हाथरस कांड: सत्संग में गई उन्नाव की महिला की मौत, लापता बेटे को पुलिस ने किया बरामद

हाथरस कांड में उन्नाव की एक महिला भी शिकार हो गई। जो अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी। गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई।

उन्नावJul 03, 2024 / 06:39 pm

Narendra Awasthi

उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग के दौरान मची भगदड़ में 120 लोगों से ज्यादा की मौत हो गई है। जिसमें उन्नाव की एक महिला भी शामिल है। जो सिकंदरा राऊ में हो रहे सत्संग में भाग लेने के लिए अपने 5 वर्षीय बेटे के साथ गई थी। सत्संग समाप्त होने के बाद भोले बाबा के चरणों की धूल लेने के लिए झुकी महिलाओं के ऊपर एक के बाद एक अनुययाई गिरते चले गए। इस दौरान सेवादारों ने वाटर कैनन से पानी की बौछार की। जिससे लोग फिसलने लगे और उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला। बाबा के सत्संग में शामिल होने गई उन्नाव की महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। बेटे का भी कहीं पता ही नहीं चला। मौत की खबर मिलने के बाद पति हाथरस के लिए रवाना हो गया। पुलिस ने बेटे को भी बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़ें

बाबा नाराज होकर सत्संग छोड़कर चले गए, बोले- कुछ होने वाला है, जानें क्यों?

बारासगवर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी राजन की पत्नी रूबी हाथरस जिले के सिकंदरा राव में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में शामिल होने के लिए गई थी। अपने साथ 5 वर्षीय पुत्र सियांश को भी ले गई थी। सत्संग खत्म होने के बाद भोले बाबा की चरणों की धूल लेने के लिए अनुयायियों में भगदड़ मच गई। धूल लेने के लिए झुकी महिलाएं फिर उठ नहीं सकी। लोग एक दूसरे को रौंदते हुए निकलते रहे। रूबी रायबरेली के नरसिंहपुर गांव की रहने वाली थी। जिसकी शादी बक्सर गांव में हुई थी।

पुलिस में बेटे को किया बरामद

इसी भगदड़ में रूबी और उसका बेटा सियांश से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रूबी की मौत हो गई। सियांश का कहीं पता नहीं चल रहा था। घटना की जानकारी मिलने पर घर में मातम छा गया। परिवारी जनों का रो-रो का बुरा हाल है। राजन रूबी के शव को लेने के लिए हाथरस गया है। बताया जाता है सियांश को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Unnao / हाथरस कांड: सत्संग में गई उन्नाव की महिला की मौत, लापता बेटे को पुलिस ने किया बरामद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.