उन्नाव

Good news: बरौनी-ग्वालियर ट्रेन का निरस्तीकरण कैंसिल, फिर हुई बहाल, झांसी, दतिया जाने वालों को राहत

Good news, 11123 and 11124 Barauni Gwalior cancelled train restored again पूर्वोत्तर रेलवे ने आंशिक रूप से निरस्त की गई बरौनी ग्वालियर को एक बार फिर बहाल कर दिया है। अब यह गाड़ी अपने निर्धारित समय और निर्धारित रूट पर चलेगी।

उन्नावOct 16, 2024 / 12:31 pm

Narendra Awasthi

Good news, 11123 and 11124 Barauni Gwalior cancelled train restored again उत्तर प्रदेश के उन्नाव से मां पीतांबरा जाने वालों के लिए अच्छी खबर आई है। बरौनी से ग्वालियर के बीच चलने वाली बरौनी ग्वालियर (11123 और 11124) एक्सप्रेस को निरस्त कर दिया गया था। जिसे एक बार फिर बहाल कर दिया गया है। अब ट्रेन अपने निर्धारित रूट और निर्धारित समय पर चलेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने यह जानकारी दी है। गोरखपुर से गोंडा के बीच रेलवे स्टेशन पर मेंटेनेंस का कार्य चल रहा था। जिसकी वजह से बरौनी ग्वालियर सहित कई अन्य गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया था। कई गाड़ियों के रूट बदले गए थे।‌ त्यौहारों के सीजन में गाड़ियों के निरस्तीकरण से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।‌

यह भी पढ़ें

हज यात्रियों के लिए खास खबर: मुंबई हज कमिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया सर्कुलर, दिए ये निर्देश

Good news, 11123 and 11124 Barauni Gwalior cancelled train restored again गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर डोमिनगढ़-जगतबेला के बीच ऑटोमेटिक सिग्नलिंग का कार्य चल रहा है। इसके साथ ही डोमिनगढ़ रेलवे स्टेशन को अपडेट किया जा रहा है। जिसके कारण गोरखपुर गोंडा रेल खंड से गुजरने वाली गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया था या फिर उनके रूट में परिवर्तन किया गया था। जिसमें बरौनी से ग्वालियर और ग्वालियर से बरौनी के बीच चलने वाली 11123 और 11124 शामिल थी। लेकिन दिवाली और छठ पूजा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने निरस्तीकरण का आदेश वापस से ले लिया है।

इन तारीखों तक चलेगी ट्रेन

Good news, 11123 and 11124 Barauni Gwalior cancelled train restored again पूर्वोत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 16 से 26 अक्टूबर के बीच निरस्त की गई 11123 ग्वालियर बरौनी एक्सप्रेस का संचालन फिर से शुरू कर दिया गया है। आज यह ट्रेन पटरी पर दौड़ रही है। जिसे 22 अक्टूबर तक के लिए बहाल किया गया है। इसी प्रकार 11124 बरौनी से ग्वालियर के बीच 17 अक्टूबर से 27 अक्टूबर के बीच निरस्त की गई ट्रेन को भी बहाल कर दिया गया है। अब यह ट्रेन 17 अक्टूबर से 23 अक्टूबर के बीच चलेगी।

संबंधित विषय:

Hindi News / Unnao / Good news: बरौनी-ग्वालियर ट्रेन का निरस्तीकरण कैंसिल, फिर हुई बहाल, झांसी, दतिया जाने वालों को राहत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.