bell-icon-header
उन्नाव

बांध के गेट खोले गए, गंगा का जल स्तर खतरे के निशान के पास, 10 मोहल्ले में घुसा पानी

Ganga Barrage gates opened, water level near danger mark गंगा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद कटरी क्षेत्र का जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है। शुक्लागंज के 10 मोहल्ले में गंगा का पानी हिलौरें मार रहा है। लोगों को नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

उन्नावSep 18, 2024 / 08:22 pm

Narendra Awasthi

Ganga Barrage gates opened, water level near danger mark उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है जिससे कटरी क्षेत्र के तमाम मोहल्ले मोहल्ले में पानी भर गया है कई इलाकों की स्थिति तो गंभीर हो गई है। लोगों को आने जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। केंद्रीय जल आयोग ने के अनुसार गंगा का जलस्तर 112.350 मीटर को छू लिया है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और हर संभव मदद का भी आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें

विशेष संप्रदाय के युवक ने कई युवतियों को अपनी जाल में फंसाया, शारीरिक शोषण का वीडियो किया वायरल

Ganga Barrage gates opened, water level near danger mark उन्नाव में गंगा का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है। शुक्लागंज सहित कटरी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मंगलवार की शाम को गंगा का जलस्तर 112.350 मी पहुंच गया था। प्रशासन बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचि रहा है। बाढ़ चौकियों पर लेखपाल की तैनाती की जा रही है। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने पीपर खेड़ा, श्रीनगर सहित अन्य क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को दिखा। इस मौके पर स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

गंगा का पानी घाट तक पहुंचा

Ganga Barrage gates opened, water level near danger mark शुक्लागंज के गोलाघाट नमामि गंगे घाट के तक पानी पहुंच गया है।‌ लोग घाट पर ही गंगा स्नान कर रहे हैं। आज पूर्णिमा के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान पिंडदान भी किया गया। लेकिन गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा था। ‌

गंगा बैराज के सभी गेट खोले गए

Ganga Barrage gates opened, water level near danger mark गंगा बैराज कानपुर से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। जिसके कारण गंगा का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। शुक्लागंज में गंगा खतरे के निशान से 24 सेंटीमीटर दूर है। रविदास नगर, मनोहर नगर, गोताखोर मोहल्ला, हुसैन नगर, मिश्रा कॉलोनी, कर्बला, नई बस्ती, सैयद नगर आदि मोहल्ले में गंगा का पानी लोगों को परेशान कर रहा है। गंगा बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। जिससे कि गंगा लगातार बढ़ रही है। गंगा के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Unnao / बांध के गेट खोले गए, गंगा का जल स्तर खतरे के निशान के पास, 10 मोहल्ले में घुसा पानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.