उन्नाव

उन्नाव में जहरीला पदार्थ खाने का मामला: पत्नी, बेटी के बाद बेटे की भी मौत

उन्नाव में जहरीला पदार्थ खाने वाली मां के बाद बेटी की मौत हो गई। शुक्रवार की रात को बेटे नेवी अंतिम सांस ले ली। पत्नी और बड़ी बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद पति के हाथ भी कांपने लगे। जब छोटे बेटे का शव गांव पहुंचा। ‌एक का उपचार अभी कानपुर में चल रहा है।

उन्नावDec 25, 2023 / 12:12 pm

Narendra Awasthi

उन्नाव में जहरीला पदार्थ खाने का मामला: पत्नी, बेटी के बाद बेटे की भी मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक पत्नी अपने पति को ऐसा जख्म दे गई। जो उसे आजीवन कष्ट देगा। एक-एक कर पत्नी सहित तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि चौथा पुत्र अस्पताल में जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। जिसकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना बारासगवर थाना क्षेत्र की है। बीते 21 दिसंबर पत्नी ने तीन बच्चों को सल्फास की टिकिया खिला स्वयं भी खा लिया। पत्नी की उसी दिन उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जबकि दो बच्चों की एक-एक कर मौत हो गई। ‌ पिता और घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें

आईएमडी मौसम अपडेट: ताजा पश्चिमी विक्षोभ अब पूर्व की ओर, तापमान में आएगी कमी, पड़ेगी ठंड

बारासगवर थाना क्षेत्र के भदेवरा निवासी केतकी ने 21 दिसंबर को बखारी से गेहूं निकली। जिसके साथ गेहूं में डाले जाने वाली टिकिया भी निकल आई। जिसे केतकी ने स्वयं भी खाया और 9 वर्षीय महक, 7 वर्ष के आर्यन और दो वर्षीय उन्नत को भी खिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर घर वालों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने सभी को सुमेरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रास्ते में केतकी की मौत हो गई थी।

बच्चों का इलाज कानपुर में चल रहा

जिला अस्पताल में बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर हैलेट रिफर कर दिया गया। जहां रात में बड़ी बेटी महक की मौत हो गई। जगमोहन ने पत्नी और बेटी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को एक साथ किया। अभी वह दुख से उबार नहीं पाया था कि शुक्रवार को आर्यन ने भी अंतिम सांस ले ली।

दो वर्षीय पुत्र ही जीवन का सहारा

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद आर्यन का शव गांव पहुंचा तो एकबार फिर कोहराम मच गया। पिता जगमोहन का बुरा हाल है। ‌गांव में भी मातम छाया है। जगमोहन के आंखों के आंसू ही नहीं रुक रहे हैं। अब दो वर्षीय उन्नत ही उसके जीवन का सहारा है। जिसका उपचार कानपुर हाईलाइट में चल रहा है।

Hindi News / Unnao / उन्नाव में जहरीला पदार्थ खाने का मामला: पत्नी, बेटी के बाद बेटे की भी मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.