15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेयजल संबंधी समस्याओं के लिए सागर शहर व मकरोनिया में पांच सेवा केंद्र बनाए

उपभोक्ता सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दूरभाष पर कर सकते हैं संपर्क सागर. जलप्रदाय योजना के तहत सागर और मकरोनिया में उपभोक्ताओं की पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सागर नगर निगम और मकरोनिया नगरपालिका में अलग-अलग क्षेत्रीय उपभोक्ता सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर उपभोक्ता फोन या […]

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nitin Sadaphal

Mar 19, 2025

उपभोक्ता सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दूरभाष पर कर सकते हैं संपर्क

सागर. जलप्रदाय योजना के तहत सागर और मकरोनिया में उपभोक्ताओं की पेयजल संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सागर नगर निगम और मकरोनिया नगरपालिका में अलग-अलग क्षेत्रीय उपभोक्ता सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर उपभोक्ता फोन या लिखित आवेदन के माध्यम से अपनी शिकायत कर सकते हैं। नए नल कनेक्शन के लिए आवेदन भी जमा कर सकते हैं। परियोजना क्रियान्वयन इकाई सागर के परियोजना प्रबंधक जीआर गुजरे ने बताया कि मकरोनिया नपा क्षेत्र के उपभोक्ता सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दूरभाष नंबर 07582-293757 पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं सागर नगर निगम के उपभोक्ताओं के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में चार उपभोक्ता सेवा केंद्र स्थापित किए गए हैं।

ये केंद्र बनाए

- करीला उपभोक्ता सेवा केंद्र टंकी परिसर करीला दूरभाष कं. 07582-366240 में भगवानगंज, विठ्ठलनगर, गुरुगोविंद सिंह वार्ड, सुभाष नगर, तुलसी नगर, शास्त्री वार्ड, संतकंवरराम वार्ड, संत रविदास वार्ड शामिल हैं।


- मोतीनगर उपभोक्ता सेवा केंद्र टंकी परिसर मोतीनगर दूरभाष कं. 07582-367565 में भगतसिंह वार्ड, वल्लभनगर, मोतीनगर, चन्द्रशेखर वार्ड, रामपुरा वार्ड, इतवारी, गांधीचौक, रविशंकर वार्ड, नरयावली नाका, मोहन नगर, राजीव नगर वार्ड शामिल हैं।

- शनिचरी उपभोक्ता सेवा केंद्र टंकी परिसर शनिचरी दूरभाष कं. 07582-354590 में हरिसिंह गौर वार्ड, इंदिरा नगर, सिविल लाइन, गोपालगंज, वृन्दावन वार्ड, कृष्णगंज वार्ड, शनिचरी, परकोटा, लाजपतपुरा, शुक्रवारी, तिलकगंज, कटरा, जवाहरगंज वार्ड, केशवगंज, लक्ष्मीपुरा वार्ड शामिल हैं।

- पंतनगर उपभोक्ता सेवा केंद्र टंकी परिसर पंतनगर दूरभाष कं. 07582-244552 में मधुकरशाह वार्ड, शिवाजी वार्ड, दयानंद वार्ड, संतकबीर वार्ड, विवेकानंद वार्ड, चकराघाट, बरियाघाट, काकागंज, पंतनगर, तिली वार्ड, बाघराज वार्ड, अंबेडकर वार्ड शामिल हैं।