उमरिया

दुर्गा मां की मूर्ति का विसर्जन करने गया युवक पानी में डूबा, दशहरे के दिन छाया मातम

Dussehra 2024 : उमरिया में दुर्गा मां की मूर्ति का विसर्जन करने गए 20 साल युवक की तालाब में डूबने से मौत।

उमरियाOct 12, 2024 / 08:24 pm

Akash Dewani

Dussehra 2024 : मध्य प्रदेश में उमरिया में जहां एक तरफ विजय दशमी की धूम है तो वहीँ दूसरी एक घर में मातम छा गया है। यहां मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने के लिए तालाब में उतरे 20 साल के युवक का पैर फिसल गया जिससे वह गहरे पानी में चला गया। गहरे पानी में जाने की वजह से उसकी मृत्यु हो गई। यह घटना मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेजवाही गांव की है। यहां प्रिंस पटेल उर्फ़ छोटू की पानी में डूबने की वजह से मृत्यु हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

अन्य व्यक्ति को बचाने पानी में गया था

प्रिंस सेजवाही स्थित श्वेत पलास तालाब में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने के लिया गया था। जब देवी मां की मूर्ति को विसर्जित करने के लिए पानी में उतारा जा रहा था तब प्रिंस ने को एक अन्य व्यक्ति डूबता हुआ दिखाई दिया। उस व्यक्ति को बचाने के लिए वह तालाब में उतर गया। हालांकि, जिस व्यक्ति को प्रिंस बचाने के लिए तालाब में गया था वह दूसरी तरफ से तैरकर बाहर आ गया लेकिन प्रिंस का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। प्रिंस को बचाने के लिए अन्य लोग नदी में कूदे और प्रिंस को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। प्रिंस की डूबने के कारण मौत हो चुकी थी। इस मौत के बाद प्रिंस के घर सहित पूरे गांव में मातम का माहौल है। इस घटना की पुष्टि मानपुर थाना जांच अधिकारी राजेंद्र यादव ने की। ऐसी ही एक और घटना में, 30 साल के अजय बैगा देवी तालाब में मूर्ति विसर्जन करते समय लापता हो गया। अधिकारियों ने बैगा का पता लगाने के लिए चल रहे तलाशी अभियान में गोताखोरों को तैनात किया है।

Hindi News / Umaria / दुर्गा मां की मूर्ति का विसर्जन करने गया युवक पानी में डूबा, दशहरे के दिन छाया मातम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.