bell-icon-header
उज्जैन

live darshan: उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, आधी रात से उमड़ी भीड़, आप भी करें दर्शन

nagchandreshwar mandir live darshan: साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए भक्तों का उत्साह देखने को मिला। गुरुवार रात 12 बजे इसके पट खुले, जो शुक्रवार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।

उज्जैनAug 09, 2024 / 07:47 am

Manish Gite

ujjain nagchandreshwar mandir live darshan: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर साल में महज 24 घंटे के लिए नागपंचमी पर ही खुलता है। नागपंचमी पर ही यह मंदिर खुलता है। गुरुवार रात 12 बजे इसके पट खुल गए हैं। शुक्रवार सुबह तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है। लोग बाबा महाकाल और नागचंद्रेश्वर के जयकारे लगा रहे हैं।

यहां करें महाकाल और नागचंद्रेश्वर के एक साथ लाइव दर्शन: Live Darshan

साल में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन करने के लिए भक्तों का उत्साह देखने को मिला। गुरुवार रात 12 बजे इसके पट खुले, जो शुक्रवार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। हालांकि रात 10 बजे ही भक्तों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा, जिससे समय पर गेट बंद करने में समस्या न हो। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी शुक्रवार को सुबह नागचंद्रेश्वर मंदिर का वीडियो और फोटो जारी किया है। आप भी इस वीडियो को देख भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर सकते हैं।

नागचंद्रेश्वर मंदिर में त्रिकाल पूजा की परंपरा है। पट खोलने के साथ ही प्रथम पूजा के बाद शुक्रवार को दोपहर में 12 बजे प्रशासन के अधिकारी भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन करने वाले हैं। शाम 7.30 बजे महाकाल की संध्या आरती के बाद महाकाल मंदिर समिति की तरफ से महाकाल के पुजारी नागचंद्रेश्वर की पूजा करने आएंगे। शुक्रवार रात 12 बजे एक बार फिर सालभर के लिए इस मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

दो लाख श्रद्धालु एक दिन में

गौरतलब है कि सालभर में महज 24 घंटे खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ते हैं। 24 घंटे में करीब दो लाख श्रद्धालु दर्शन कर पाते हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह बताते हैं कि महाकाल मंदिर परिसर में अलग रूट और नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए अलग रूट निर्धारित किया गया है। त्रिवेणी संग्रहालय से 40 मिनट में महाकाल दर्शन (mahakal darshan) करवाए जा रहे हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Ujjain / live darshan: उज्जैन में नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, आधी रात से उमड़ी भीड़, आप भी करें दर्शन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.