घायल सभी लोग दिल्ली के निवासी
जानकारी के मुताबिक ट्रक की टक्कर लगने से घायल हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं। परिवार दिल्ली का रहने वाला है। सभी उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने आए थे। इस बीच ये परिवार ओंकारेश्वर भी दर्शन करने पहुंचा था।
ये भी पढ़ें: Rajgarh Road Accident: मना करने पर भी नहीं माना ड्राइवर लगातार पी रहा था शराब, राजस्थान पुलिस भी पहुंची
लौटते समय हुए हादसे के शिकार
नानाखेड़ा पुलिस ने बताया कि आरुष पुत्र धन्नालाल मलवीय उम्र 29 साल निवासी भेरूनाला ईमली बाजार उज्जैन टैक्सी चलाता है। रविवार को आरुष दिल्ली से आए श्रद्धालुओं को लेकर ओंकारेश्वर दर्शन करवाने के लिए कार से गया था। उज्जैन लौटते समय देर रात महामृत्युंजय द्वार के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार राजीव पुत्र सुरेन्द्र कुमार गुप्ता उम्र 45 साल निवासी अंसारी रोड दरियागंज दिल्ली, उसकी पत्नी सुनिता गुप्ता उम्र 43 साल, पुत्री निष्ठा उम्र 10 वर्ष, अनविक्षा उम्र 8 साल, रुपेश चौधरी उम्र 45 वर्ष, पूनम उम्र 42 वर्ष, खनक चौधरी उम्र 11 वर्ष, हर्ष चौधरी उम्र 11 साल, लवप्रीत मेहरा उम्र 42 वर्ष, मोहित नागर उम्र 19 वर्ष घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को कार से निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।