20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूरे भारत में नहीं दिखेगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां नजर आएंगे दो चंद्रगहण

सूर्य ग्रहण पूरे भारत में अदृश्य रहेंगे। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त ने इस संबंध में विस्तार से बताया। जीवाजी वेधशाला से वर्ष 2023 के ग्रहण की जारी की गई जानकारी के अनुसार अधिक मास और तारा मंडलीय गणना के अनुसार इस वर्ष दो चंद्रग्रहण होंगे और खास बात यह है कि दोनों ही चंद्रग्रहण उज्जैन में दिखाई देंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
solar_eclipse_2023.png

उज्जैन. इस साल यानि 2023 में दो सूर्य ग्रहण के साथ ही दो चंद्रग्रहण भी होंगे। जीवाजी वेधशाला के अनुसार दो सूर्य ग्रहण तो होंगे, लेकिन पूरे भारत में अदृश्य रहेंगे। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त ने इस संबंध में विस्तार से बताया।जीवाजी वेधशाला से वर्ष 2023 के ग्रहण की जारी की गई जानकारी के अनुसार अधिक मास और तारा मंडलीय गणना के अनुसार इस वर्ष दो चंद्रग्रहण होंगे और खास बात यह है कि दोनों ही चंद्रग्रहण उज्जैन में दिखाई देंगे।

20 अप्रेल 2023 को पूर्ण सूर्यग्रहण प्रात: 7 बजकर 4 मिनट 5 सेकंड से शुरू होगा- जीवाजी वेधशाला से वर्ष 2023 के ग्रहण की जानकारी जारी की गई है. इस जानकारी के अनुसार 20 अप्रेल 2023 को पूर्ण सूर्यग्रहण होगा. यह सूर्यग्रहण प्रात: 7 बजकर 4 मिनट 5 सेकंड से शुरू होगा, जिसका मोक्ष दोपहर 12 बजकर 29 मिनट 2 सेकंड पर होगा। बड़ी बात यह कि सूर्यग्रहण उज्जैन समेत पूरे भारत में नहीं दिखाई देगा।

जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक आरपी गुप्त ने इस संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने जानकारी की कि इसके बाद 5-6 मई 2023 की रात्रि 8 बजकर 42 मिनट 3 सेकंड पर प्रतिच्छाया चंद्रग्रहण शुरू होगा, जिसका मध्य रात्रि 1 बजकर 3 मिनट 7 सेकंड पर इसका समापन होगा। उज्जैन में इसकी दृश्यता रहेगी।

फिर 14-15 अक्टूबर 2023 को कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा, सूर्य ग्रहण रात्रि 8.33.9 बजे शुरू होगा- फिर 14-15 अक्टूबर 2023 को कंकणाकृति सूर्यग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण रात्रि 8.33.9 बजे शुरू होगा, जिसका मोक्ष मध्य रात्रि 2.52.2 बजे होगा। उज्जैन में इसकी भी अदृष्यता रहेगी। इसके बाद 28-29 अक्टूबर 2023 को आंशिक चंद्रग्रहण होगा। यह ग्रहण मध्य रात्रि 1.04.8 बजे शुरू होगा, जो मध्य रात्रि 2.35.5 बजे मोक्ष को प्राप्त होगा। उज्जैन में इसकी दृश्यता रहेगी।