उज्जैन

Rain Alert : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे हैं खतरनाक सिस्टम, 24 घंटे में यहां धमाकेदार बारिश

Rain Alert : रिमझिम फुहारों का दौर जिले में बीते दो दिन से रुक रुककर जारी है। अब तक उज्जैन में औसत से 150 मि.मी कम बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24 घंटों के दौरान अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बन रहे सिस्टमों का असर दिखेगा।

उज्जैनJul 27, 2024 / 10:05 am

Faiz

Rain Alert : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शुक्रवार की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह 6 से 11 बजे तक 2 मि.मी बारिश दर्ज की गई, जबकि इसके बाद के 24 घंठों में अबतक कहीं बूंदाबांदी तो कहीं फुहारों का दौर चलता रहा। हवा में ठंडक घुलने से मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश और ठंडी हवा के कारण तापमान में आंशिक गिरावट आई है। लोगों को अब भी तेज बारिश का इंतजार है।
शहर में गुरुवार रात से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी, जो शुक्रवार सुबह से लेकर 11 बजे तक जारी रही। लगातार हुई बारिश के चलते मौसम खुशनुमा बन गया। जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि बीती रात से लेकर सुबह तक मात्र 2 मिमी बारिश ही दर्ज की गई। शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश से शहर भीगा, स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशान होना पड़ा। रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को बारिश से परेशानी हुई।

यह भी पढ़ें- पुल पार करते हुए तेज बहाव में बहने लगी छात्रा, फिर मौत के मुंह से निकाल लाया शख्स, देखने वाले रह गए हैरान, Video

बंगाल की खाड़ी से बन रहा सिस्टम

जीवाजी वेधशाला के अनुसार बारिश का सिस्टम अरब सागर और बंगाल की खाड़ी यानी दोनों ही जगहों से बना हुआ है। उज्जैन के ऊपर बारिश का सिस्टम है, लेकिन हवा का दबाव अधिक होने से बारिश कम हो रही है। आने वाले 24 घंटों के बाद क्षेत्र में अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है। 26 जुलाई तक उज्जैन में सामान्यत: 375 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी, लेकिन अब तक मात्र 283 मिमी दर्ज की गई है। करीब 150 मिमी बारिश उज्जैन में अब तक कम हुई है।

यह भी पढ़ें- Indian Railway : ट्रेन में यात्रियों पर गिरी चाय, भगदड़ मे कई यात्री ट्रेन से कूदे, 2 की मौत 3 घायल

तापमान पर एक नजर

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूतनम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 जुलाई को अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। आर्द्रता सुबह 93 व शाम को 90 प्रतिशत आंकी गई। वर्षा की स्थति सुबह 2 और शाम को 17.6 मिमी दर्ज की गई। अब तक कुल 283.6 मि.मी बारिश उज्जैन में हो चुकी है। हवा सुबह 4 और शाम को 8 कि.मी की रफ्तार से चली।

Hindi News / Ujjain / Rain Alert : बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में बन रहे हैं खतरनाक सिस्टम, 24 घंटे में यहां धमाकेदार बारिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.