भगवान की प्राचीन प्रतिमा
महाकाल मंदिर में अनेक मंदिर हैं और ज्यादातर में भगवान की प्राचीन प्रतिमा और शिवलिंग है। इनमें से एक पूुराने निर्गम द्वार और जूना महाकाल मंदिर के पास भगवान विष्णु का मंदिर है। इसमें प्राचीनकाल से विराजित भगवान विष्णु की प्रतिमा क्षरण होने से खंडित हो गई है। प्रतिमा के एक हाथ के अलावा अन्य हिस्से का क्षरण हो गया है।
तैयार है नई प्रतिमा
विष्णु मंदिर के पुजारी कैलाश नारायण शर्मा ने बताया कि मंदिर में स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा अतिप्राचीन होकर कालेपत्थर की है। इसके खंडित होने से काले पत्थर की ही नई प्रतिमा का निर्माण दानदाता के सहयोग से कराया जा चुका है। प्रतिमा तैयार हो कर आ गई है। इसे एक अन्य मंदिर में सुरक्षित रखा गया है।
चार माह पहले दिया था आवेदन
मंदिर के पुजारी शर्मा ने बताया कि खंडित प्रतिमा को ज्यादा समय तक रखना शास्त्रोक्त नहीं है। जयपुर से उसी तरह की विष्णु भगवान की नई प्रतिमा मंगवा ली है। इसकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए मुहूर्त निकालने के साथ चार माह पूर्व प्रतिमा बदलने की अनुमति के लिए महाकाल मंदिर प्रबंंध समिति को आवेदन दिया था। समिति ने विचार कर निर्णय का आश्वासन दिया,लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में फिलहाल खंडित प्रतिमा का पूजन हो रहा है। नई प्रतिमा फिलहाल महाकाल परिसर स्थित गोविंदेश्वर महादेव मंदिर में रखी हुई है।
आश्वासन को सप्ताह बीता फिर भी नहीं मिला वेतन
महाकाल मंदिर में सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बीवीजी (भारत विकास ग्रुप) के कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। एक सप्ताह पहले कर्मचारियों के धरने के बाद दो दिन में वेतन देने का आश्वासन मिला था, लेकिन कर्मचारियों को अभी तक वेतन नहीं मिला है।
निजी कंपनी को ठेका
महाकाल मंदिर समिति ने सफाई सहित अनेक फेसेलिटी सर्विस का निजी कंपनी को ठेका दे रखा है। गु्रप द्वारा ७५ से अधिक कर्मचारी मंदिर की सेवा में है। इनके वेतन के भुगतान की जिम्मेदारी बीवीजी की है। वेतन नहीं मिलने पर एक सप्ताह पहले बीवीजी के कर्मचारियों ने धरना दिया था। मैनेजर भूपालसिंह बिष्ठ ने कर्मचारियों से चर्चा वेतन भुगतान दो दिन करने आश्वासन दिया था। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें वेतन नहीं मिला है।
नोटिस के निर्देश
महाकाल मंदिर मेंं भस्म आरती के दौरान मंदिर समिति के अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए है। मंदिर के सहायक प्रशासनिक अधिकारी एसपी दीक्षित ने शुक्रवार तड़के तीन कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया था। प्रशासक को इस संबंध में अवगत कराया गया। प्रशासक ने अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं।