उज्जैन

मालवा-निमाड़ से पांचवें सीएम होंगे मोहन यादव, 31 साल बाद मिला ‘मुख्यमंत्री’ का पद

– 1990 से 1992 तक सुंदरलाल पटवा थे मुख्यमंत्री

उज्जैनDec 12, 2023 / 07:49 am

Astha Awasthi

ujjain mohan yadav

इंदौर। भाजपा ने उज्जैन दक्षिण से तीसरी बार विधायक मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री के लिए तय किया है। 31 साल बाद मालवा में प्रदेश के मुखिया का पद लौटकर आया। इससे पहले 5 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992 तक सुंदरलाल पटवा मुख्यमंत्री थे। वे 1980 में भी तीन माह के लिए मुख्यमंत्री बने थे। पटवा मनासा से चुनाव लड़ते थे, जो कि मंदसौर जिले में आता था। वर्तमान में नीमच जिले की विधानसभा है।

यादव मालवा-निमाड़ से पांचवें ऐसे नेता होंगे, जो प्रदेश के सर्वोच्च पद पर काबिज होंगे। सोमवार को विधायक दल की बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की। इसके साथ प्रदेश से शिवराज युग की समाप्ति हो गई।

मालवा-निमाड़ से ये रहे मुख्यमंत्री

1. सुंदरलाल पटवा
विधानसभा: मनासा
कार्यकाल: 05 मार्च 1990 से 15 दिसंबर 1992, 20 जनवरी 1980 से 17 फरवरी 1980

2. वीरेंद्र कुमार सकलेचा
विधानसभा: जावद
कार्यकाल: 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980

3. कैलाश जोशी
विधानसभा: बागली
कार्यकाल: 26 जून 1977 से 17 जनवरी 1978

4. प्रकाशचंद सेठी
विधानसभा: इंदौर
कार्यकाल: 23 मार्च 1972 से 22 दिसंबर 1975, 29 जनवरी 1972 से 22 मार्च 1972

5. भगवंतराव मंडलोई
विधानसभा: खंडवा
कार्यकाल: 12 मार्च 1962 से 29 सितंबर 1963, 1 जनवरी 1957 से 30 जनवरी 1957

Hindi News / Ujjain / मालवा-निमाड़ से पांचवें सीएम होंगे मोहन यादव, 31 साल बाद मिला ‘मुख्यमंत्री’ का पद

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.