उन्होंने यह भी कहा कि मैं खुद किसान का बेटा हूं और किसानों की समस्या जानता हूं । कांग्रेस पार्टी ने पहले भी किसानों का कर्ज माफ किया था, केंद्र में सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमल पटेल ने कहा कि किसानों को फसल बीमा लेने के लिए सालों इंतजार करना पड़ता है लेकिन कांग्रेस की सरकार बनते ही फसल बीमा की राशि तुरंत उनके खाते में डाली जाएगी।
खेती किसानी को जीएसटी से मुक्त किया जाएगा। जनसंपर्क में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष करण कुमारिया, वीरसिंह राणा, संजय वर्मा, देवेंद्र सिंह पंवार, गफार पटेल, नितिराज सिंह, महेश पटेल, साहिल देहलवी मौजूद थे।
राहुल गांधी ने भी ये कहा था…..
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भिंड में कहा, मोदी जी अरबपतियों को पैसा देते हैं तो कहते हैं विकास हो रहा है। जितना उन्होंने 10 साल में उनको दिया, हम आपको देने जा रहे हैं। महालक्ष्मी योजना के तहत देशभर की गरीब महिलाओं को लखपति बनाएंगे। हर महीने उनके खाते में 8500 रुपए डाले जाएंगे। 6 महीने में 30 लाख सरकारी पद भरे जाएंगे।