28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

और भव्य बन रहा महाकाल लोक, जमींदोज किए जा रहे रास्ते के मकान और होटल

महाकाल के लिए सड़क चौड़ी करने का काम शुरू, महाकाल मंदिर पहुंच मार्ग चौड़ीकरण में एक होटल सहित छह मकान जमींदोज, मार्ग चौड़ीकरण की जद में आ रहे 13 में से 7 मकानों को स्टे मिलने से नहीं हो सकी कार्रवाई

2 min read
Google source verification
mahakal_lok_21a.png

महाकाल के लिए सड़क चौड़ी करने का काम शुरू

उज्जैन. महाकाल लोक और भव्य बन रहा है, वहां जाने का रास्ता भी चौड़ा और सुविधाजनक बनाया जा रहा है। इसके लिए मंदिर पहुंच मार्ग चौड़ा किया जा रहा है। मार्ग चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन ने बेगमबाग मार्ग में मकान होटल तोडऩे का काम शुरु किया। महाकाल मंदिर क्षेत्र के 500 मीटर के दायरे में हुए निर्माण को शासकीय भूमि पर मानते हुए प्रशासन ने कार्रवाई की।

दरअसल महाकाल काल के दूसरे चरण के काम के अंतर्गत बेगमबाग क्षेत्र से महाकाल मंदिर जाने के लिए रास्ते का चौड़ीकरण किया जाना है। इसी के जद में करीब 13 मकान आ रहे थे। पिछले दिनों भू-स्वामियों को प्रशासन की ओर से नोटिस जारी किए गए थे। इसी के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी निगम गैंग के साथ कार्रवाई करने पहुंचे। यहां पर 13 मकानों का चिन्हित किया गया था। इसमें से एक होटल सहित छह मकानों को तोड़ दिया गया। शेष 7 मकानों पर हाइकोर्ट से स्टे के चलते कार्रवाई नहीं की गई।

प्रशासनिक टीम को देखते हुए लोगों में हडक़ंप मच गया। कुछ लोगों ने आनन-फानन में घर खाली किए। वहीं कुछ लोगों ने कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर हाइकोर्ट से मिले स्टे की जानकारी दी। इसके बाद करीब एक होटल व पांच मकान ऐसे मिले, जिनके पास कोई स्टे नहीं था। लिहाजा यहां पर लवकुश होटल को गिराया गया और उसके बाद एक-एक कर मकान तोड़े गए। कार्रवाई के दौरान एक धर्मस्थल को भी हटाया गया।

एसडीएम डॉ. कल्याणी पांडे ने बताया कि मार्ग चौड़ीकरण के लिए 13 मकानों का चिन्हित किया गया था। इसमें से फिलहाल एक होटल व 5 मकानों को तोड़ा गया है। अन्य सात को हाइकोर्ट से स्टे मिलने के कारण छोड़ दिया है। मकान तोड़ने की कार्रवाई के चलते क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।

रास्ता बंद होने से पूजा भी बंद
लोगों ने बताया बड़े गणपति मंदिर के पीछे शिव मंदिर है। भेरूजी, शिवजी व हनुमानजी की मूर्तियां भी हैं। यहां रोज आरती होती है। मंदिर विस्तार में रोड तो बना रहे हैं, इन्होंने रास्ते को ही बंद कर दिया है, जिससे पूजा भी बंद हो गई है।