पढ़ें ये खास खबर- महाकाल दरबार में शिव-साधना, उमा भारती ने भी की आराधना, VIP एंट्री से श्रद्धालु हुए परेशान

देखें खबर से संबंधित वीडियो…
दर्शन करने पहुंचे शिवराज, किया विशेष अनुष्ठान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार उज्जैन पहुंचे और बाबा महाकाल के विशेष अनुष्ठान में सपत्नीक शामिल हुए। सीएम शिवराज कते साथ उनकी पत्नी साधना सिंह और दोनों बेटे भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि किसी विशेष प्रयोजन को लेकर यह अनुष्ठान किया गया है। मंदिर पहुंचने पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। संभवतः सीएम परिवार के साथ बाबा महाकाल की सवारी में भी शामिल होंगे।
इन नेताओं ने भी किये दर्शन

सीएम शिवराज के बाद मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता उमा भारती भी महाकाल के दरर्शन करने वीआईपी मार्ग से पहुंचीं। यहां उन्होंने बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके अलावा, मध्य प्रदेश की जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने भी महाकाल के दर्शन किए। बता दें कि, मीना सिंह उमरिया जिले की मानपुर विधानसभा से विधायक हैं।
वीआईपी एंट्री से नाराज आम भक्त

बता दें कि, सोमवार तड़के 3 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद भस्म आरती की गई। इस बार आरती में आम श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं मिल सका। भस्म आरती के दौरान सिर्फ पंडे-पुजारी ही गर्भगृह में रहे। इसके बाद से लेकर सुबह 11 बजे तक ही इस बार आम श्रद्धालुओं को बाबा के दर्शन के लिये मंदिर में प्रवेश दिया गया। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया। इस दौरान हर किसी को बाबा के दर्शन करने की होड़ थी। लेकिन, वीआईपी एंट्री होने के कारण आमजन का प्रवेश बंद कर दिया गया था। आखिरकार भीड़ रैलिंग तोड़कर मंदिर प्रांगण में घुस गई। फिलहाल, अब शाम 4 बजे महाकाल की सवारी निकाली जा रही है। इसके बाद शाम 7 से 9 बजे के बीच श्रद्धालु एक बार फिर दर्शन कर सकेंगे।