bell-icon-header
उज्जैन

Heavy Rainfall: भादौ में बरखा मेहरबान… लगातार बारिश से नदी में उफान, रामघाट के ऊपर पहुंचा शिप्रा का पानी

Heavy Rainfall: लगातार बारिश से रामघाट पर मंदिर डूबे, अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ जैसे हालात, उधर इंदौर के यशवंत सागर डेम का गेट खोला

उज्जैनAug 25, 2024 / 03:38 pm

Sanjana Kumar

इंदौर के बाद उज्जैन शहर में लगातार बारिश हुई। इससे शिप्रा नदी का जलस्तर बढ़ गया। रामघाट पर बने मंदिर डूब गए, वहीं बड़े पुल के नजदीक से पानी बहने लगा। -फोटो : गोविंद प्रजापति

Heavy Rainfall: शहर में शनिवार सुबह 10 बजे से बारिश का दौर शुरू हुआ जो दोपहर तक जारी रहा। इससे शहर के कई क्षेत्रों में पानी भर गया। इधर, इंदौर में हो रही तेज बारिश के बाद शिप्रा नदी भी उफान पर रही। लंबे समय बाद शिप्रा का बड़ा पुल डूबने की स्थिति में आया है।
नदी के उफान (flood in river) को देखने बड़ी संया में लोग जमा हुए, जिन्हें सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने वहां से हटाया। इधर देर रात 1 बजे भी शहर में बारिश का दौर जारी था और झमाझम पानी गिर रहा था।
सावन में जैसी चाहिए वैसी बारिश नहीं होने के बाद अब भादौ की शुरुआत बहुत अच्छी हुई है। शिप्रा नदी का जल स्तर शनिवार को अचानक बढ़ने लगा। जिससे रामघाट पर स्थित कई मंदिर डूब गए, वहीं बड़नगर को जोड़ने वाले छोटे पुल के ऊपर से शिप्रा नदी का पानी बहने लगा, जिससे ब्रिज पर से आवाजाही बंद कर दी गई।
होमगार्ड के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए पानी की और किसी को भी जाने नहीं दिया। इधर, लगातार बढ़ रहे शिप्रा नदी के पानी के कारण घाट पर तर्पण आदि का पूजन करने आने वाले लोगों को रामघाट पर नहीं जाने दिया। इस कारण श्रद्धालुओं ने पूजन अन्य जगह पर करवाया।

इंदौर के यशवंत सागर डैम का गेट खोला

इंदौर के यशवंत सागर डैम (Yashwant sagar dam) का एक गेट खोलने से शहर की प्यास बुझाने वाला गंभीर डैम में बीती रात पानी की आवक लगातार बढ़ रही है। नगर निगम एमआइसी सदस्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार दोपहर 12 बजे तक डैम का जल स्तर बढ़कर 1050 एमसीएफटी हो गया है। पानी की आवक अभी लगातार बनी हुई है। जिससे उमीद है की डेम अपनी क्षमता अनुसार जल्द भरा जाएगा।

बारिश से तरबतर शहर

उज्जैन में शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू हुई बारिश दोपहर तक जारी रही, कई इलाकों में जलभराव।

शिप्रा नदी का उफान देखने बड़ी संया में लोग बड़नगर पुल पर जा पहुंचे। आवागमन रोक दिया गया। इंदौर में तेज बारिश के बाद शिप्रा नदी का जल स्तर अचानक बढ़ गया।
रामघाट पर कई मंदिर डूब गए। होमगार्ड के जवानों ने पुल पर पानी के बहाव से किसी को भी गुजरने से रोका।

रामघाट पर तर्पण करने से रोका गया, जिससे अन्य जगहों पर पूजन करने गए।
इंदौर के यशवंत सागर डेम का एक गेट खोलने के बाद गंभीर डेम में पानी की आवक बढ़ गई।

दो दिन से हो रही जोरदार बारिश

दो दिन से हो रही जोरदार बारिश से गंभीर डैम में एक ही दिन में 757 एमसीएफटी पानी भरा गया। गंभीर में दो दिन पहले 469 एमसीएफटी पानी था। बीते 24 घंटे में यह बढक़र 1226 एमसीएफटी पहुंच गया। दरअसल यशवंत सागर डैम के शुक्रवार रात 9 बजे खोले गए गेट के चलते गंभीर में तेजी से पानी बढ़ा।
दिनभर भी पानी की आवक रही। गंभीर डैम प्रभारी अशोक शुक्ला ने बताया कि शाम 7 बजे तक 1226 एमसीएफटी पानी जमा था। इंदौर के यशवंत सागर का गेट शनिवार सुबह 6 बजे ही बंद कर दिया था। फिलहाल पानी की आवक कम हो गई है। हालांकि गंभीर में 1226 एमसीएफटी पानी आने आधे से अधिक भर गया। अगले दिनों में ओर बारिश होने से इसके पूरा भराने की संभावना है।
जिले में बारिशतहसील बारिश

नागदा – 30.07

उज्जैन – 22.12

घट्टिया – 16.77

खाचरौद – 18.38

बडऩगर – 17.67

महिदपुर – 21.88

झारड़ा – 23.70
तराना – 23.27

माकड़ौन – 21.29

औसत वर्षा 21.68 (इंच)

अब तक जिले में 550 मिमी वर्षा दर्ज

जिले में किसी तहसील में झमाझम बारिश हुई तो किसी में बादल हल्की बौछार कर चले गए। 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक खाचरौद तहसील में 45 मिमी (1.77 इंच) वर्षा दर्ज की गई है।
ये भी पढ़ें:

heavy rain: अल्ट्रा लो प्रेशर के साथ वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी एक्टिव, 25 जिलों में तबाही मचाएगी तूफानी बारिश

संबंधित विषय:

Hindi News / Ujjain / Heavy Rainfall: भादौ में बरखा मेहरबान… लगातार बारिश से नदी में उफान, रामघाट के ऊपर पहुंचा शिप्रा का पानी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.