
महाकाल के भक्त की मौत
उज्जैन. वे महाकाल के अनन्य भक्त थे। अपने आराध्य के दर्शन करने महाकालेश्वर मंदिर आए। भगवान के दर्शन और पूजा अर्चना की उनकी मनोकामना पूरी होते ही महाकाल के इस भक्त की मौत भी हो गई। वे उज्जैन से वापस अपने घर लौट रहे थे कि रास्ते में हादसा हो गया। उनकी बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई जिसमें महाकाल के इस भक्त ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि महाकाल के इस भक्त की शिनाख्त विशाल शर्मा पिता दिनेश शर्मा के रूप में हुई। वे इंदौर के निवासी थे और महाकाल के दर्शन की कामना लेकर उज्जैन आए थे। महाकाल की पूजा अर्चना कर विशाल शर्मा उज्जैन से वापस इंदौर जा रहे थे लेकिन ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था।
इंदौर से बाइक लेकर महाकाल दर्शन करने आए विशाल को वापस लौटते समय चंदेसरी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई। देर रात को पुलिस के गश्ती दल को वे सड़क पर पड़े हुआ मिले थे। पुलिस ने उनके बारे में जांच करना शुरु किया तो परिजनों का पता लग गया। तब उन्हें हादसे के बारे में बताकर बुलाया गया।
परिवार वालों ने बताया कि वह निजी कंपनी में काम करता था और कल बाइक से अकेला उज्जैन दर्शन करने आया था। यहां से वह हाटकेश्वर कॉलोनी में रहने वाले दोस्त से मिलने गया और देर रात बाइक से ही इंदौर के लिए रवाना हो गया। करीब 2 बजे नागझिरी थाने की गश्त पार्टी को युवक चंदेसरी गांव के गेट के सामने घायल हालत में पड़ा मिला।
उसकी बाइक की लाइट भी जल रही थी। तुरंत विशाल को एफआरवी से जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रात को ही पुलिस ने उसके पास से मिले मोबाइल से फोन कर दोस्त और परिवार वालों को जानकारी दी। सुबह शव का पीएम करवा परिजनों को सौंपा और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी।
Published on:
06 Jan 2024 01:18 pm
बड़ी खबरें
View Allउज्जैन
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

