bell-icon-header
उज्जैन

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले महाकाल में दीपावली, भस्म आरती के दौरान पटाखे फोड़े, फुलझड़ियां भी जलाईं

अयोध्या राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के ऐतिहासिक मौके पर पूरा देश राममय हो चला है। मध्यप्रदेश में भी जश्न और उत्सव का माहौल है। इसी रंग में धार्मिक नगरी उज्जैन भी रंगा है। यहां महाकाल मंदिर में दिन की शुरुआत दीपावली मनाकर की गई…

उज्जैनJan 22, 2024 / 09:26 am

Sanjana Kumar

अयोध्या राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के ऐतिहासिक मौके पर पूरा देश राममय हो चला है। मध्यप्रदेश में भी जश्न और उत्सव का माहौल है। इसी रंग में धार्मिक नगरी उज्जैन भी रंगा है। यहां महाकाल मंदिर में दिन की शुरुआत दीपावली मनाकर की गई। दीपावली सा ये नजारा महाकाल की भस्मआरती में भी नजर आया। भस्मारती के दौरान जहां परिसर में दीपावली सजी। वहीं फुलझड़ी भी जलाई गई। आपको बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का ऐतिहासिक उत्सव उज्जैन में भी कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

महाकाल मंदिर में आज के आयोजन

– आपको बता दें कि आज महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना का दौर चल रहा है।

– भस्मआरती से इसकी शुरुआत हो चुकी है।

– जैसे ही भगवान अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी, वैसे ही महाकाल मंदिर में 5 फीट 9 इंच की अगरबत्ती प्रज्ज्वलित की जाएगी।

– ये अगरबत्ती गोबर, घी, चंदन के फूलों के साथ ही हवन सामग्री का उपयोग कर बनाई गई है।

– इसके बाद महाकाल की विशेष पूजा-अर्चना का दौर चलेगा।

– वहीं दोपहर में महाआरती की जाएगी।

– मंदिर की भोजशाला में 6 टन हलुवा तैयार किया जा रहा है।

– महाआरती के बाद यह हलुवा प्रसाद स्वरूप उपस्थित भक्तों को वितरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन धारवासियों ने रचा कीर्तिमान, हर दिशा में गूंजा राम रक्षा सूत्र
ये भी पढ़ें : एमपी के इस आर्टिस्ट ने पेंसिल की नोंक पर गढ़ी अयोध्या, दुनिया की सबसे छोटी श्री राम प्रतिमा बनाई

Hindi News / Ujjain / रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले महाकाल में दीपावली, भस्म आरती के दौरान पटाखे फोड़े, फुलझड़ियां भी जलाईं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.