उदयपुर

क्या मारा गया आदमखोर ? जांच के बाद ही स्पष्ट होगा

उदयपुर .

उदयपुर शहर के निकट मदार गांव के पास जंगल में शुक्रवार सुबह पुलिस फायरिंग में एक पैंथर मारा गया। जिले की गोगुंदा व उदयपुर पूर्व रेंज के जंगल में पिछले 27 दिनों में आठ इंसानों को अपना शिकार बना चुके पैंथर के सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना हुई। घटना उसी जगह हुई, जहां बुधवार को पैंथर ने खेत पर काम कर रही दो महिलाओं पर हमला किया था। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मारा गया पैंथर ही आदमखोर था या नहीं।

उदयपुरOct 19, 2024 / 02:00 am

surendra rao

पुलिस फायरिंग में मारा गया पैंथर।

उदयपुर .
उदयपुर शहर के निकट मदार गांव के पास जंगल में शुक्रवार सुबह पुलिस फायरिंग में एक पैंथर मारा गया। जिले की गोगुंदा व उदयपुर पूर्व रेंज के जंगल में पिछले 27 दिनों में आठ इंसानों को अपना शिकार बना चुके पैंथर के सर्च ऑपरेशन के दौरान यह घटना हुई। घटना उसी जगह हुई, जहां बुधवार को पैंथर ने खेत पर काम कर रही दो महिलाओं पर हमला किया था। हालांकि यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मारा गया पैंथर ही आदमखोर था या नहीं।
एक दिन पहले पैंथर के हमले में महिला की मौत के बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम इस जंगल में पैंथर को तलाश रही थी। टीम को यहां गुरुवार शाम को पैंथर की झलक दिखाई दी थी। उस पर फायर भी किया गया, लेकिन निशाना चूक गया। शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे जिस जगह महिलाओं पर हमला किया था, उससे करीब दो सौ मीटर के फासले पर टीम को पैंथर नजर गया। अधिकारियों के मुताबिक पैंथर ने टीम पर हमला करने का प्रयास किया। बचाव में पुलिसकर्मियों ने फायर किए। जिसमें पैंथर की मौत हो गई।
तीन गोलियां लगी, दो आर पार निकल गई

मारा गया पैंथर करीब चार साल का नर था। जिसकी तीन गोलियां लगने से मौत हुई। इनमें दो गोलियां शरीर से आर-पार निकल गई। जबकि एक बुलेट उसके शरीर के अंदर मिली। वन विभाग के अधिकारी अब तक के ऑपरेशन में आदमखोर पैंथर को करीब 4 से 6 साल का नर मानकर चल रहे थे। मारा गया पैंथर भी लगभग उसी उम्र का है। उसके सभी दांत सुरक्षित थे। ऐसे में माना जा रहा है कि यह आदमखोर भी हो सकता है।

Hindi News / Udaipur / क्या मारा गया आदमखोर ? जांच के बाद ही स्पष्ट होगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.